पटना में महिला यात्रियों के लिए मई से दौड़ेंगी ‘पिंक बसें’! हर सीट के नीचे होगा पैनिक बटन, जिसे दबाते ही...

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :05 Apr 2025 9:18 AM (IST)
विज्ञापन
Pink Bus Pass Bihar

Pink Bus Pass Bihar (सांकेतिक तस्वीर )

Patna News: पटना की महिलाओं को जल्द ही मिलेगी सुरक्षित और किफायती सफर की सौगात. मई के दूसरे सप्ताह से राजधानी में खासतौर पर महिला यात्रियों के लिए पिंक बस सेवा शुरू होने जा रही है, जो तीन प्रमुख रूटों पर चलेगी और हर दिन 11 घंटे तक संचालित होगी.

विज्ञापन

Patna News: पटना की सड़कों पर अब महिला यात्रियों के लिए सुरक्षित और सस्ता सफर हकीकत बनने जा रहा है. मई के दूसरे सप्ताह से राजधानी में विशेष रूप से महिलाओं के लिए ‘पिंक बस सेवा’ की शुरुआत होने जा रही है. इस सेवा के तहत लगभग 10 पिंक बसें रोजाना 11 घंटे तक पटना की सड़कों पर दौड़ेंगी, जिससे करीब 27 लाख महिला आबादी को फायदा मिलेगा.

केवल महिलाएं करेंगी सफर, पुरुषों की एंट्री नहीं

इन बसों की सबसे खास बात यह है कि इनमें केवल महिलाएं ही सफर कर सकेंगी. पुरुष यात्रियों की एंट्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी. यदि कोई कंडक्टर पुरुष को बस में चढ़ाता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह कदम महिलाओं को एक सुरक्षित और सहज यात्रा देने की दिशा में बड़ा प्रयास माना जा रहा है.

कम किराया, ज्यादा सुविधा

पिंक बस में महिलाओं को सामान्य बसों के मुकाबले करीब 40% कम किराए में यात्रा की सुविधा मिलेगी. हालांकि किराया का अंतिम निर्धारण बसों के परिचालन के समय किया जाएगा. फिलहाल तीन प्रमुख रूटों- पटना सिटी से दानापुर, बाइपास-कंकड़बाग-अनीसाबाद-फुलवारी और बोरिंग रोड से दीघा पर बसें चलेंगी. प्रत्येक बस में 22 सीटें होंगी और हर सीट के नीचे पैनिक बटन की सुविधा दी गई है.

सुरक्षा के लिए हाईटेक इंतजाम

महिला यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है. हर बस में सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम, और आपात स्थिति के लिए पैनिक बटन लगाए गए हैं. कंट्रोल रूम से हर बस की निगरानी होगी, जिससे किसी भी तरह की परेशानी की स्थिति में तुरंत मदद मिल सकेगी. इसके अलावा, ड्राइवर, कंडक्टर और अन्य स्टाफ में महिलाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी.

महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की ओर एक कदम

पिंक बस सेवा केवल एक परिवहन सुविधा नहीं, बल्कि यह महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और सुरक्षा की दिशा में एक मजबूत पहल है. आने वाले समय में इस सेवा का विस्तार और अधिक रूटों पर किए जाने की भी योजना है, जिससे महिला यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके.

Also Read: बिहार में दो लड़कियों ने आपस में रचा ली शादी, 5 महीने के अफेयर के बाद मंदिर में एक ने दूसरे की भर दी मांग

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन