ऊर्जा नगर में जल जमाव के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन

Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 01 Jun 2025 11:43 PM

विज्ञापन

patna news: दानापुर. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 11 के ऊर्जा नगर मोड़ पर नाले का पानी सड़क बहने से जल जमाव होने के विरोध में कॉलोनी के लोगों प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

दानापुर. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 11 के ऊर्जा नगर मोड़ पर नाले का पानी सड़क बहने से जल जमाव होने के विरोध में कॉलोनी के लोगों प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि 2017 बने बड़े नालों का निर्माण कराया गया था. पर नाले को मुख्य नाले में नहीं जोड़ने के कारण जल निकासी नहीं हो पा रही है. जिससे साल भर सड़क पर नाले का पानी बहने से जल जमाव बना रहता है. जिससे स्कूली बच्चों समेत आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कॉलोनी के राकेश पटेल व बेस लाल राय, जर्नादन सिंह, मनोज राय समेत आदि ने बताया कि नगर परिषद को होल्डिंग टैक्स देने के बाद भी कॉलोनी में कोई सुविधा मुहैया नहीं है. उन्होंने बताया कि अपार्टमेंट, स्कूल व शोरूम समेत कॉलोनी का पानी नाले में जाता है. पर जल निकासी नहीं होने के कारण साल भर नाले का पानी सड़क पर बहता है. जिससे संक्रामक बीमारी फैलने की संभावना बना रहता है और मच्छराें का प्रकोप बढ़ गया है. इसके बाद भी नप प्रशासन द्वारा नाला उड़ाही और मच्छरों की दवा का छिड़काव तक नहीं किया जाता है. कॉलोनी के लोग मोटर पंप लगाकर जल निकासी करते हैं. लोगों ने बताया कि कई बार पार्षद से शिकायत करने के बाद भी आज तक कोई उचित पहल नहीं की गयी है. परिषद के इओ पंकज कुमार ने बताया कि जल्द ही नाले का उड़ाही करायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन