पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने करवा चौथ का रखा व्रत, इंस्टा पर वीडियो शेयर कर लिखा- मेरी जैसी अभागन…

Updated:
विज्ञापन
Pawan Singh-Jyoti Controversy Jyoti Singh observed Karwa Chauth fast shared video on Insta

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने रखा करवा चौथ का व्रत

Pawan Singh-Jyoti Controversy: पावरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने करवा चौथ का व्रत रखा. ज्योति सिंह ने पूजा करते हुए वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया. इसके साथ ही उन्होंने लिखा, मेरी जैसी अभागन कोई और न बने. यह वीडियो शेयर होते ही यूजर्स की तरफ से जमकर कमेंट्स किये गए.

विज्ञापन

Pawan Singh-Jyoti Controversy: पावरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. इस बीच करवा चौथ वाले दिन ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. दरअसल, ज्योति सिंह ने करवा चौथ का व्रत रखा था. पूजा करते हुए वीडियो ज्योति सिंह ने इंस्टा पर शेयर किया, जो कि अब चर्चा में आ गया है.

वीडियो शेयर कर क्या लिखा?

ज्योति सिंह की तरफ से जो वीडियो शेयर किया गया, उसमें देखा जा सकता है कि वह लाल जोड़े में सज-धजकर तैयार हुईं. हाथ में करवा चौथ की थाली थी और चांद को अर्घ्य भी दिया. इसके बाद पानी पीकर ज्योति सिंह ने अपना व्रत तोड़ा. इस वीडियो को शेयर कर ज्योति सिंह ने लिखा, पत्नी होने के नाते अपना कर्तव्य निभाती रहूंगी, पर भगवान से बस यही दुआ है- मेरी जैसी अभागन कोई और न बने. इसके साथ ही ज्योति सिंह ने माताओं और बहनों को शुभकामनाएं भी दी.

वीडियो शेयर कर हर किसी को चौंकाया

मालूम हो, पवन सिंह और ज्योति सिंह का रिश्ता फिलहाल चर्चे में बना हुआ है. ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. हालांकि, पवन सिंह ने उन आरोपों को खारिज करते हुए अपनी बात भी रखी थी. इस विवाद को देखते हुए लोगों को लग रहा था कि दोनों का रिश्ता पूरी तरह से खत्म हो गया है. लेकिन अचानक ज्योति सिंह ने करवा चौथ पर व्रत रखकर और वीडियो शेयर कर हर किसी को चौंका दिया. एक और गौर करने वाली बात यह थी कि इस पोस्ट में ज्योति सिंह के नाम के नीचे पवन सिंह लिखा हुआ है.

इंस्टा पर यूजर्स क्या बोलें?

ज्योति सिंह के इस वीडियो पर इंस्टा के यूजर्स की तरफ से कई तरह के कमेंट्स किये गए. किसी ने ड्रामा बताया तो किसी ने उनकी सराहना की. एक यूजर ने लिखा, इतना ड्रामा करने के बाद अब ये सब नौटंकी अच्छा नहीं लग रहा है. दूसरे यूजर ने लिखा, ज्योति सिंह अभागन कभी नहीं हो सकती हैं. ज्योति सिंह एक दिन वो पद हासिल करेंगी जिस पर पूरे देश को गर्व होगा. ज्योति सिंह जैसी महिला आज के समय में मिलना मुश्किल है. एक और यूजर ने लिखा, देवी हो आप. इस तरह से कई कमेंट्स किये गए.

Also Read: तेजस्वी यादव के ऐलान पर महागठबंधन में रार, पप्पू यादव ने सरकारी नौकरी को नहीं बताया ‘मुद्दा’

विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन