पवन सिंह और मनीष कश्यप 25 जून से पहले थाम सकते हैं जन सुराज का दामन, सियासी गलियारों में चर्चा तेज

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 17 Jun 2025 9:04 PM

विज्ञापन

Pawan Singh and Manish Kashyap: भोजपुरी स्टार पवन सिंह और यूट्यूबर मनीष कश्यप की लखनऊ में हुई मुलाकात ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है. दोनों की साथ तस्वीर वायरल होने के बाद राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या ये जोड़ी मिलकर किसी नई पार्टी में शामिल हो सकते हैं.

विज्ञापन

Pawan Singh and Manish Kashyap: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह और चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की लखनऊ में हुई हालिया मुलाकात ने बिहार की राजनीतिक फिजा को गर्म कर दिया है. इस भेंट के बाद से राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि क्या बिहार चुनाव से पहले दोनों मिलकर कोई बड़ा निर्णय लेने जा रहे हैं. इसी बीच खबर आ रही है कि दोनों 25 जून से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज का दामन थाम सकते हैं.

पवन सिंह की मां से आशीर्वाद लेते दिखे कश्यप

पवन सिंह की मां के साथ दोनों की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वे मनीष कश्यप को आशीर्वाद देती दिख रही हैं. इससे इस मुलाकात को और भी अहम माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि यह सिर्फ एक साधारण मुलाकात नहीं, बल्कि किसी बड़े राजनीतिक समीकरण की नींव हो सकती है.

दोनों ने बीजेपी से बनाई दूरी

पवन सिंह ने हाल ही में काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, हालांकि जीत उनके हाथ नहीं लगी. इस सीट पर एनडीए के उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा भी मैदान में थे, लेकिन दोनों को हार का सामना करना पड़ा. तब से पवन सिंह भाजपा से थोड़ा दूर नजर आ रहे हैं. मनीष कश्यप ने भी भाजपा से किनारा कर लिया है.

पीएमसीएच में मारपीट के एक विवाद के बाद उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी और पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए थे. अब जब दोनों पूर्व भाजपा समर्थक एक साथ नजर आए हैं, तो इसे आगामी बिहार चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

दोनों की युवाओं में अच्छी पकड़

पवन सिंह जहां भोजपुरी सिनेमा में बड़ी पहचान रखते हैं, वहीं मनीष कश्यप युवाओं में लोकप्रिय यूट्यूबर और सामाजिक कार्यकर्ता हैं. यदि ये दोनों साथ आते हैं, तो युवाओं और आम जनता के बीच एक नया राजनीतिक विकल्प सामने आ सकता है.

फिलहाल, इस मुलाकात ने बिहार की राजनीति में एक नई हलचल जरूर पैदा कर दी है. अब देखना यह है कि ये गठजोड़ महज एक औपचारिक भेंट तक सीमित रहता है या वाकई कोई बड़ा राजनीतिक मोड़ लाता है.

इसे भी पढ़ें: पूर्णिया-किशनगंज के रास्ते बिहार में मानसून की एंट्री, 18 जिलों में भयंकर बारिश का अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन