Bihar Monsoon Update: पूर्णिया-किशनगंज के रास्ते बिहार में मानसून की एंट्री, 18 जिलों में भयंकर बारिश का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

Bihar Rain (File Photo)

Bihar Monsoon Update: मौसम विभाग के साइंटिस्ट आनंद शेखर ने बताया कि बिहार में मानसून की एंट्री मंगलवार को पश्चिम बंगाल से सटे पूर्णिया और किशनगंज की रास्ते हो गई है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के 18 जिलों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और ठनका गिरने का अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Bihar Monsoon Update: गर्मी से बेहाल बिहार के लोगों के लिए राहत भरी खबर आई है. IMD ने सूचना दी है कि बिहार में मानसून की एंट्री हो गई है. इस साल मानसून की एंट्री तय से कुछ दिन बाद हुई है. आज यानी मंगलवार की सुबह बिहार के औरंगाबाद, किशनगंज, कटिहार और बांका में हुई. तात्कालिक चेतवानी जारी करते हुए मौसम विभाग ने बताया कि अगले 3 घंटे के दौरान पटना, नवादा, शेखपुरा और बेगूसराय तेज हवा चलने के साथ बारिश हो सकती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बिहार के इन जिलों भयंकर बारिश का ऑरेंज अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बिहार के कैमूर, बक्सर, आरा, रोहतास, औरंगाबाद, गया, पटना, जहानाबाद, अरवल, शेखपुरा, जमुई, मुंगेर, बांका, भागलपुर, खगड़िया, बेगूसराय, नवादा और नालंदा में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 40 से 50 किमी की स्पीड से हवा चलने के साथ ठनका गिरने का भी अलर्ट जारी हुआ है.

Imd alert

बिहार के इन जिलों में येलो अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने ईस्ट और वेस्ट चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा और मधुबनी समेत 20 जिलों में 30 से 40 की रफ्तार से हवा चलेगी. इसके अलावा इन जिलों में बारिश और वज्रपात की भी संभावना है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बिहार में कब एक्टिव होगा मानसून

मौसम विभाग ने बताया कि 20 जून तक पूरे बिहार में मानसून सक्रिय हो जाएगा. इस बार मानसून सामान्य रहेगा. एंट्री के बाद 18 से 19 जून को अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और सुपौल में बारिश होगी. इसके बाद 20 से 21 जून को मधेपुरा, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया, सहरसा, जमुई, मधुबनी और दरभंगा में बारिश होगी.

इसे भी पढ़ें: पवन सिंह और मनीष कश्यप की मुलाकात से बिहार की राजनीति में हलचल, नई सियासी समीकरणों के कयास तेज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन