Video PU Election: लड़की समझ के कमजोर समझ रहे हो, सीने पर गोली ठोको… बमबाजी फायरिंग के बाद सामने आया ये वीडियो

Updated at : 27 Mar 2025 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
लड़की समझ के कमजोर समझ रहे हो, सीने पर गोली ठोको

लड़की समझ के कमजोर समझ रहे हो, सीने पर गोली ठोको

patna university student union elections पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ का 29 मार्च को चुनाव होना है. लेकिन चुनाव से पहले पटना विश्वविद्यालय में गोलीबारी, मारपीट, एक-दूसरे के सहयोगियों पर हमला के वीडियो सामने आने लगे हैं

विज्ञापन

patna university student union elections पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में बमबाजी, फायरिंग के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में पीयू चुनाव की एक प्रत्याशी भयंकर गुस्से में हैं. आक्रोशित लड़की सलोनी राज पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में महासचिव पद की निर्दलीय उम्मीदवार है.

लड़की समझ के कमजोर समझ रहे हो

बुधवार को छात्रसंघ चुनाव प्रचार के दौरान उसके समर्थकों के साथ मारपीट और फिर फायरिंग को लेकर सलोनी राज ओपन चैलेंज देते हुए कह रही है कि मेरे सिर पर गोली चलाओ. लड़की समझ के कमजोर समझ लिए हो. सलोनी राज का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बुधवार को मगध महिला कॉलेज में चुनाव प्रचार के दौरान दो बड़ी घटना घटित हुई थी. एक सोनाली राज के समर्थकों पर हमला और फायरिंग. इसके साथ ही विद्यार्थी परिषद के कथित कार्यकर्ताओं ने समाचार संकलन करने गए पत्रकार कृष्ण नंदन पर हमला कर दिया था.

इससे पहले भी छात्र संघ का चुनाव लड़ रहे छात्र नेताओं ने पत्रकारों को अपना निशाना बनाया था. इस मामले में पत्रकारों ने पुलिस से शिकायत किया है. लेकिन, पुलिस इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई करते नहीं दिख रही है. यह मामला गांधी मैदान थाना क्षेत्र से जुड़ा है.

ये भी पढ़ें… PU Students Union Election: कभी बमबाजी तो कभी फायरिंग, अब पत्रकारों पर हमला, चुनाव तो अभी बाकी है

विज्ञापन
RajeshKumar Ojha

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन