27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

Patna : हर घर तिरंगा अभियान का किया आगाज, फतुहा में 105 फुट के तिरंगा के साथ निकाली यात्रा

आजादी के 75वें वर्ष के मौके पर हर घर तिरंगा फहराये जाने के अभियान का आगाज भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने बख्तियारपुर वासियों के बीच बड़े पैमाने पर तिरंगा वितरित कर किया.

फतुहा. शनिवार को शहर में तिरंगा यात्रा की धूम रही. सबसे पहले वार्ड पार्षदों के नेतृत्व में 105 फुट लंबी तिरंगा यात्रा बैंड बाजे व सैन्य बाजे के साथ रायपुरा से निकाली गयी. तिरंगा यात्रा को मुख्य पार्षद प्रतिनिधि टुनटुन यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर पूर्व नगर उपाध्यक्ष संजय गोप, वार्ड पार्षद, जय प्रकाश, अखिलेश कुमार, दीपक कुमार, सुधीर कुमार के फतुहा हाइस्कूल के छात्र छात्राएं व एनसीसी कैडेट के छात्र लोग तिरंगा यात्रा में शामिल थे.

दुसरी तरफ शाम को चार बजे रायपुरा स्थित भाजपा के युवा मंडल कार्यालय से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ऋतुराज सिन्हा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. मौके पर ई सत्येंद्र सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष शोभा देवी, अभिषेक झा,राम जी प्रसाद, अरविंद यादव, रंजीत गुप्ता, अनामिका अग्रवाल, सुनील वर्मा आदि थे. वहीं जेठली स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक आलोक कृष्ण के नेतृत्व में आकाशवाणी से संत जोसेफ स्कूल तक विद्यालय के छात्र व छात्राओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी.

हर घर तिरंगा अभियान का किया आगाज

बख्तियारपुर. आजादी के 75वें वर्ष के मौके पर हर घर तिरंगा फहराये जाने के अभियान का आगाज भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने बख्तियारपुर वासियों के बीच बड़े पैमाने पर तिरंगा वितरित कर किया. इस दौरान फोरलेन के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा फहराये जाने का उद्देश्य पूरे देश में राष्ट्रवाद को जगाये रखना है. कार्यक्रम को पूर्व मंत्री नन्दकिशोर यादव, सम्राट चौधरी, पूर्व विधायक रणविजय सिंह उर्फ लल्लू मुखिया, बाढ़ जिलाध्यक्ष डॉ सियाराम सिंह, संजय कुमार यादवेंदु व चंद्रप्रकाश सिंह सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया.

आजीविका समूह की महिलाओं ने तिरंगा ले किया नगर भ्रमण

खुसरूपुर. आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत नगर पंचायत के तत्वावधान में शनिवार को हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम को लेकर आजीविका समूह की महिलाओं ने नगर भ्रमण किया. कार्यक्रम में शामिल आजीविका समूह की महिलाओं ने नगर के लोगों को अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया. हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम में आजीविका समूह से सीआरपी बेबी सिंह, किरण देवी, सीता देवी, पूतुल देवी एवं पूनम गुप्ता, संजू देवी एवं सीमा देवी आदि मुख्य रूप से शामिल थीं.

इग्नू की ओर से निकली तिरंगा यात्रा

खुसरूपुर. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय निदेशक डॉ अभिलाष नायक के नेतृत्व में शनिवार को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. इग्नू की ओर से हर घर तिरंगा कार्यक्रम की सफलता के लिए सर्वोदय हाइस्कूल के बच्चों के बीच तिरंगा झंडा वितरित किया गया. इसके साथ ही निदेशक ने नगर के मियां टोली में शहीद भगत सिंह पुस्तकालय का उद्घाटन किया. उन्होंने पुस्तकालय को हर संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भूषण कुमार पांडेय एवं संचालन धनेश पंडित ने की. इस मौके पर इग्नू के क्षेत्रीय सहायक निदेशक डॉ आशिफ इकबाल, प्रबंधक अविनाश कुमार, कुमार विंदेश्वर सिंह, रमेश कुमार चौधरी, सुरेंद्र पासवान, पंसस नरेश रविदास, अरुण कुमार, राहुल पांडेय मौजूद थे.

Also Read: नीतीश मंत्रिमंडल में दिखेंगे नये चेहरे, RJD, JDU, कांग्रेस से मंत्री बनने वालों की संभावित सूची
हर घर तिरंगा फहराने को लेकर पंचायत में बैठक

अथमलगोला. प्रखंड के करजान पंचायत की महिला मुखिया आरती कुमारी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा फहराने की तैयारी को लेकर प्राथमिक विद्यालय हरिजन करजान में बैठक की गयी. बैठक में पंचायत के 13 वार्ड के सदस्यों को सरकार द्वारा मिलने वाली 1000 की राशि के अलावा पंचायत के समाजसेवी आनंद कुमार सिंह द्वारा अलग से प्रति वार्ड 1000 रुपये झंडा फहराने के लिए वितरण किया गया. बैठक में पंचायत समिति सदस्य बबलू सिंह उप मुखिया सुषमा देवी पंचायत सचिव सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें