पटना शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, इस रूट का रास्ता आज से होगा वन-वे...

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 22 Sep 2024 8:21 AM

विज्ञापन

patna traffic news

Patna Traffic News: बिहार की राजधानी पटना शहर के सिटी सेंटर मॉल के पास अत्यधिक दबाव होने के कारण ट्रैफिक रूट में स्थायी रूप से बड़ा बदलाव किया गया है. अब मॉल से विद्यापति मार्ग होते हुए बेली रोड वाहन नहीं आ सकेंगे.

विज्ञापन

Patna Traffic News: बिहार की राजधानी पटना शहर के सिटी सेंटर मॉल के पास अत्यधिक दबाव होने के कारण ट्रैफिक रूट में स्थायी रूप से बड़ा बदलाव किया गया है. अब मॉल से विद्यापति मार्ग होते हुए बेली रोड वाहन नहीं आ सकेंगे. वाहन चालकों को मॉल से निकलने के बाद न्यू पुलिस लाइन होकर गांधी मैदान की ओर निकलना होगा. वहां से वाहन चालक अपने गंतव्य स्थान पर जा सकते हैं.

शनिवार को डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी राजीव मिश्रा, नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने वरीय अधिकारियों के साथ समाहरणालय सभाकक्ष में शहरी क्षेत्रों में यातायात प्रबंधन विषय पर विचार विमर्श कर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं. मिली जानकारी के अनुसार सिटी सेंटर मॉल के समीप अत्यधिक यातायात दबाव होने के कारण बेली रोड से मॉल की तरफ आने वाला रास्ता रविवार से वन-वे रहेगा.

जानें किस रूट के वाहन को कहां से किया जाएगा डायवर्ट

बता दें कि मॉल के निकास द्वार से निकलने वाले वाहन नवीन पुलिस केन्द्र की ओर डायवर्ट किए जायेंगे. जो पुलिस लाइन मोड़ से अशोक राजपथ में गांधी मैदान की तरफ या राजापुर पुल की तरफ से अपने गंतव्य की ओर बढ़ेंगे. वहीं बुद्ध मार्ग में एसडीओ मोड़ से नवीन पुलिस केन्द्र मोड़ तक सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहन के परिचालन पर रोक लगायी गयी है. ऐसे वाहन एसडीओ मोड़ से टीएन बनर्जी मार्ग में तथा नवीन पुलिस केन्द्र मोड़ से अशोक राजपथ में डायवर्ट कर दिए जायेंगे.

Also Read: बिहार के शिक्षकों को अपने ट्रांसफर के लिए करना पड़ सकता है लंबा इंतजार, जानिए वजह…

निजी वाहन को यहां से किया जाएगा डायवर्ट

निजी वाहन को भी एसडीओ मोड़ से टीएन बनर्जी एवं नवीन पुलिस केेन्द्र मोड़ से अशोक राजपथ में डायवर्ट कर दिया जायेगा. एसडीओ आवास (टीएन बनर्जी मार्ग) से बुद्ध मार्ग की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. अशोक राजपथ से बुद्ध मार्ग की तरफ जाने वाले वाहनों को गांधी मैदान से टीएन बनर्जी रोड-सिन्हा लाइब्रेरी रोड होते हुए बुद्ध मार्ग में जाने की अनुमति दी जायेगी. बैंक रोड/पार्क रोड से बुद्ध मार्ग की तरफ वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. ये सभी वाहन गांधी मैदान-टीएन बनर्जी रोड-सिन्हा लाइब्रेरी रोड से बुद्ध मार्ग में जा सकते हैं. मॉल के सामने वाले सड़क का चौड़ीकरण होगा.

चिरैयाटांड़ व नाला रोड से जुड़े रूटों में भी बदलाव

पुलिस अधीक्षक, यातायात द्वारा चिरैयाटांड़ पुल (पांच बजे शाम से आठ बजे रात तक) एवं नाला रोड (पांच बजे शाम से आठ बजे रात तक) में वाहनों के अत्यधिक दबाव को कम करने के लिए प्रस्ताव दिया गया. इस प्रस्ताव को डीएम ने लागू करने का आदेश दिया है. उन्होंने कहा कि बुद्ध मार्ग से आने वाले व्यावसायिक मालवाहक वाहन,ठेला,ऑटो रिक्शा,इ-रिक्शा, यात्री बस, जिसे जीपीओ गोलंबर ऊपर से चिरैयाटांड़ पुल होकर पुरानी बाइपास जाना है उसे जीपीओ गोलंबर ऊपर से करबिगहिया होते हुए पुरानी बाइपास की ओर जाने की अनुमति दी जा सकती है. इसके अलावा जिलाधिकारी द्वारा ई-रिक्शा एवं ऑटो रिक्शा संघों के प्रतिनिधियों से विमर्श किया गया.

 ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर भिड़ गए JMM-BJP के प्रवक्ता

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन