पटना में गंगा में डूबे BPSC शिक्षक का 24 घंटे बाद भी नहीं मिला शव, शिक्षकों ने निकाला मौन जुलूस

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 24 Aug 2024 12:56 PM

विज्ञापन

BPSC शिक्षक अविनाश का नहीं मिल शव, शिक्षकों ने विरोध में निकाला मौन जुलूस

Patna Teacher News: पटना जिला के दानापुर में 24 घंटे बाद भी शिक्षक अविनाश का शव बरामद नहीं हुआ है. अहले सुबह से एसडीआरएफ की टीम ने गंगा नदी में डूबा हुआ शिक्षक का शव खोजने में जुटी हुई है.

विज्ञापन

Patna Teacher News: पटना जिला के दानापुर में 24 घंटे बाद भी शिक्षक अविनाश का शव बरामद नहीं हुआ है. अहले सुबह से एसडीआरएफ की टीम ने गंगा नदी में डूबा हुआ शिक्षक का शव खोजने में जुटी हुई है. मृतक के परिजनों ने पांच नाव से फतुहा से शव को खोजना शुरू कर दिया है. नासरीगंज घाट से शिक्षकों ने मौन जुलूस निकाल कर पैदल प्रखंड कार्यालय पहुंचे और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पास पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराया.

शिक्षकों ने बताया कि जब तक शिक्षक अविनाश का शव बरामद नहीं होता है, तब तक हम सभी शिक्षक दियारा में स्कूल में पठन पाठन करने नहीं जाएंगे. शिक्षकों ने बताया कि डूबे हुए शिक्षक के आश्रितों को मुआवजा और एक परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग किया गया है और बारिश में 15 अगस्त से सितंबर तक दियारा के स्कूल को बंद रखने की भी मांग की गई है.

बीडीओ विभेष आनंद ने बताया कि दियारा में जाने के लिए प्रशासन की ओर से 12 नाव की व्यवस्था की गई है. उन्होंने बताया कि नाविकों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिया गया है.

ये भी पढ़ें: दानापुर के नासरीगंज घाट के समीप नाव से गिरकर गंगा की तेज धार में बहे शिक्षक, नाव से जा रहे थे स्कूल…

अविनाश को रोज फ़तुहा से दानापुर नाव से जाना पड़ता था

बता दें कि शिक्षक अविनाश कुमार सिंह क़ासिमचक उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाते थे. यह स्कूल दियारा क्षेत्र में है. अविनाश को रोजाना फ़तुहां से दानापुर नाव से जाना पड़ता था. शुक्रवार सुबह 8.30 बजे नाव पर पहले अपनी बाइक लोड कर दी, लेकिन फिर बारिश होने लगी तो रुक गए. बारिश छूटने के बाद फिर नाव पर चढ़ने लगे तभी पैर फिसल गया और गंगा नदी की तेज धारा में बह गए.

ये भी पढ़ें: बिहटा में 11 हजार बिजली तार के संपर्क में आने से कंटेनर में लगी आग, धू-धूकर जला कंटेनर, चालक की हुई मौत…

नदी में कैसे गिरे अविनाश?

उनके साथ नाव पर सवार हो रहे शिक्षकों ने बताया कि शिक्षक अविनाश नाव पर अपनी बाइक लोड कर दिया था. इसी दौरान बारिश होने पर नाव से सभी उतर गए थे. बारिश छुटने पर सभी नाव पर सवार हो रहे थे. इसी दौरान शिक्षक अविनाश जटी से नाव पर चढ़ने लगा तो नाविक ने जटी से नाव को धकेला दिया और शिक्षक अविनाश का पैर नाव पर नहीं रखा, जिससे शिक्षक अविनाश गंगा नदी में गिर गया और तेज धारा में हेमलेट हाथ में लेकर बहने लगा था.

नाव पर सवार शिक्षकों ने नाविकों से कहा कि एक शिक्षक गंगा नदी में डूबा रहा है और उससे बचाने के लिए गुहार लगाते रहे, परंतु नाविक ने यात्रियों से पैसा वसूल करते रहे.

दानापुर के नासरीगंज घाट के समीप नाव से गिरकर गंगा की तेज धार में बहे BPSC शिक्षक

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन