दानापुर के नासरीगंज घाट के समीप नाव से गिरकर गंगा की तेज धार में बहे शिक्षक, नाव से जा रहे थे स्कूल…

Updated:
विज्ञापन

शिक्षक अविनाश की फाइल फोटो

Patna Teacher News: पटना जिला के दानापुर के नासरीगंज घाट पर एक शिक्षक नाव से गिरकर गंगा की तेज धार में बह गए हैं. घटना शुक्रवार की बताई जा रही है. बता दें कि शिक्षक का नाम अविनाश कुमार सिंह बताया जा रहा है.

विज्ञापन

Patna Teacher News: पटना जिला के दानापुर थाना क्षेत्र के नासरीगंज घाट पर नाव पर सवार होने के दौरान एक शिक्षक गंगा नदी में डूबा गया है. बताया जाता है कि दियारा के मृतक शिक्षक अविनाश कुमार कासीमचक स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत थे. मृतक शिक्षक अविनाश कुमार पिता राज करण प्रसाद सरथुआ फतुहा के निवासी थे.

बता दें कि अविनाश कुमार सिंह क़ासिमचक उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाते थे. यह स्कूल दियारा क्षेत्र में है. अविनाश को रोजाना फ़तुहां से दानापुर नाव से जाना पड़ता था. आज सुबह 8.30 बजे नाव पर पहले अपनी बाइक लोड कर दी, लेकिन फिर बारिश होने लगी तो रुक गए. बारिश छूटने के बाद फिर नाव पर चढ़ने लगे तभी पैर फिसल गया और गंगा नदी की तेज धारा में बह गए.

ये भी पढ़ें: बेगूसराय में हाइवा और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर के बाद सड़क पर पलटा हाइवा, दबकर एसएसबी जवान और उसकी पत्नी की मौत…

नदी में गिरने के बाद हेलमेट हाथ में लेकर बहने लगा शिक्षक

उनके साथ नाव पर सवार हो रहे शिक्षकों ने बताया कि शिक्षक अविनाश नाव पर अपनी बाइक लोड कर दिया था. इसी दौरान बारिश होने पर नाव से सभी उतर गए थे. बारिश छुटने पर सभी नाव पर सवार हो रहे थे. इसी दौरान शिक्षक अविनाश जटी से नाव पर चढ़ने लगा तो नाविक ने जटी से नाव को धकेला दिया और शिक्षक अविनाश का पैर नाव पर नहीं रखा, जिससे शिक्षक अविनाश गंगा नदी में गिर गया और तेज धारा में हेमलेट हाथ में लेकर बहने लगा था.

नाव पर सवार शिक्षकों ने नाविकों से कहा कि एक शिक्षक गंगा नदी में डूबा रहा है और उससे बचाने के लिए गुहार लगाते रहे, परंतु नाविक ने यात्रियों से पैसा वसूल करते रहे.

ये भी पढ़ें: साइबर ठगों ने खुद को सीबीआई का बताकर, गया के डॉक्टर से कर ली 4.40 करोड़ रुपए की ठगी… पुलिस मामले की कर रही जांच

गणित के शिक्षक थे अविनाश

स्कूल के प्रभारी प्राचार्य तेज प्रताप सिंह बताया कि मृतक शिक्षक अविनाश गणित के शिक्षक थे. शिक्षको ने बताया कि चार साल पहले 15 अगस्त से दियारा के स्कूल बंद कर दिया जाता था. बार बार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से शिकायत किया गया था कि गंगा नदी में जलस्तर बढ़ा हुआ है और स्कूल को बंद करने के लिए कहा जा रहा था. लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है.

जानकारी के मुताबिक घटनास्थल पर शिक्षकों का हंगामा हो रहा है. अभी तक नहीं पहुंची है SDRF की टीम.

कम पड़ गई रूस की सेना, संकट में पुतिन?

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन