बेगूसराय में हाइवा और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर के बाद सड़क पर पलटा हाइवा, दबकर एसएसबी जवान और उसकी पत्नी की मौत…

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 23 Aug 2024 8:19 AM

विज्ञापन

Begusarai Accident News: बेगूसराय जिला के एनएच- 31 पर बखड्डा पेट्रोल पंप के निकट बालू लदे 10 चक्का वाले हाइवा ट्रक पलट जाने पर उसके अंदर दब जाने से एसएसबी जवान और उसकी पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई.

विज्ञापन

Begusarai Accident News: बेगूसराय जिला के एनएच- 31 पर बखड्डा पेट्रोल पंप के निकट बालू लदे 10 चक्का वाले हाइवा ट्रक पलट जाने पर उसके अंदर दब जाने से एसएसबी जवान और उसकी पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते हीं प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना प्रभारी हिमांशु कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे.

बता दें कि क्रेन की मदद से ट्रक को हटा कर दोनों शव को बाहर निकाला गया. उसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. मृतक की पहचान मुंगेर शीतलपुर निवासी चंद्रशेखर सिंह के 28 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार और उसकी पत्नी 25 वर्षीय मौसम कुमारी के रूप में हुई है. सोनू एसएसबी का जवान था.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोनू गुरुवार को अपनी पत्नी के साथ बाइक से ससुराल बहादुरनगर जा रहा था. रास्ते में बखड्डा पेट्रोल पंप पर गाड़ी में तेल लेने के बाद पंप के समीप ही एनएच- 31 पर गाड़ी में हवा भरवाने के लिए रुका था. इसी बीच पूरब से पश्चिम की ओर तेज गति से जा रहा बालू लदे हाइवा ट्रक और पश्चिम से पूरब की ओर जा रही ह्यूम पाइप लदी ट्रैक्टर तथा वहां खड़ी बोलेरो के बीच भीषण टक्कर हो गई. टक्कर के बाद तीनों गाड़ी सड़क पर ही पलट गई. इसमें बालू लदी ट्रक के नीचे दब जाने से बाइक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: बेतिया में शराब की सूचना मिलने पर छापेमारी करने गई पुलिस पर हमला, दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी…

सोनू के मोबाइल पर उसके ससुराल से कॉल आया तो पुलिस ने घटना की दी जानकारी

तीनों गाड़ी में टक्कर की तेज आवाज सुनकर दौड़े आसपास के लोगों के पहुंचने से पहले ही सभी गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेने के बाद युवक के पास मौजूद आधार कार्ड एवं अन्य कागजात से मृतक की पहचान की और उसके मोबाइल पर सोनू के ससुराल से आए कॉल पर घटना की जानकारी दी तब दोनों के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए. परिजनों के चीख पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया.

ये भी पढ़ें: बिहार के ऐसे प्राचार्य जो दफ्तर में शराब पीकर करवाते हैं मसाज, छात्राओं ने सीएम और स्वास्थ्य मंत्री को लिखी चिट्ठी…

असम में एसएसबी 27 वीं बटालियन में कार्यरत था सोनू

बताया जाता है कि सोनू कुमार एसएसबी का जवान था. वह असम में एसएसबी 27 वीं बटालियन में कार्यरत था. लोगों ने बताया कि विगत 4 दिसंबर 2023 को उसकी शादी मुंगेर जिला के बहादुर नगर दियारा में मौसम कुमारी के साथ हुई थी. मौसम मां बनने वाली थी. सोनू 19 अगस्त को छुट्टी लेकर घर आया था और 31 अगस्त को ड्यूटी पर वापस जाने वाला था. इसी बीच पत्नी की इच्छा के मुताबिक वह गुरुवार को पत्नी के साथ उसकी मायके बहादुर नगर अपनी बाइक से जा रहा था.

घटना की सूचना मिलते हीं परिजनों में कोहराम मच गया

मौसम का भाई बता रहा था कि हमने बहन को बोला था कि पंचवीर के रास्ते आना, क्योंकि गांव बाढ़ से घिरा है. लेकिन ये लोग बलिया होकर बहादुरनगर जा रहा था, जिससे यह दर्दनाक घटना हो गई. घटना के बाद मृतक सोनू का मोबाइल थाना प्रभारी के पास था, तभी सोनू की साली का फोन आया कि जीजा जी कहां पहुंचे हैं, जिसके बाद थाना प्रभारी ने घटना की सूचना दी. मनहूस खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. सभी लोगों का रो रोकर बुरा हाल हुआ है.

कम पड़ गई रूस की सेना, संकट में पुतिन?

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन