बिहार के ऐसे प्राचार्य जो दफ्तर में शराब पीकर करवाते हैं मसाज, छात्राओं ने सीएम और स्वास्थ्य मंत्री को लिखी चिट्ठी…

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 22 Aug 2024 3:21 PM

विज्ञापन

शराब पीते और मसाज करवाते प्राचार्य

Bettiah News: बिहार के एक नर्सिंग संस्थान से खबर आ रही है जहां के प्राचार्य ना सिर्फ शराब पीते हैं बल्कि वहां के छात्र-छात्राओं से मसाज करने को भी बोलते हैं. छात्राओं ने आरोप लगाया है कि प्राचार्य दफ्तर में हीं शराब पीते हैं और मसाज भी करवाते हैं.

विज्ञापन

Bettiah News: बिहार के एक नर्सिंग संस्थान से खबर आ रही है जहां के प्राचार्य ना सिर्फ शराब पीते हैं बल्कि वहां के छात्र-छात्राओं से मसाज करने को भी बोलते हैं. छात्राओं ने आरोप लगाया है कि प्राचार्य दफ्तर में हीं शराब पीते हैं और मसाज भी करवाते हैं. छात्राओं ने अब अपनी आपबीती सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके मंत्री मंगल पांडेय को बताई है. यह मामला जब से सामने आया है हड़कंप मच गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेतिया में स्थित GNM प्रशिक्षण संस्थान की छात्राओं ने अपने संस्थान के प्रभारी प्राचार्य पर कई संगीन आरोप लगाए हैं. यहां की छात्राओं का कहना है कि हमलोग शराबी प्राचार्य की वजह से खौफ में रहते हैं. इस शराबी प्रभारी प्राचार्य से निजात पाने के लिए छात्राओं ने सीएम और स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा है.

ये भी पढ़ें: पुश्तैनी जमीन की मालकिन बनने के लिए पत्नी ने हीं कराई थी लोहा व्यवसायी की हत्या, जानें शूटर से कैसे हुई थी डील…

कार्यालय में हीं पीते हैं शराब और करवाते हैं मसाज

छात्राओं ने आरोप लगाया है कि GNM प्रशिक्षण संस्थान के प्रभारी प्राचार्य मनीष जायसवाल कार्यालय में हीं शराब पीते हैं. इसके बाद वो शराब की नशे में मसाज करवाते हैं. छात्राओं का यह भी कहना है कि बेतिया के उच्च अधिकारी द्वारा प्रभारी को दोषी मानते हुए रिपोर्ट भी भेजी जा चुकी है. लेकिन आजतक इसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

सिविल सर्जन जांच कर माने हैं दोषी, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं

बता दें कि नर्सिंग की छात्राओं द्वारा प्राचार्य की करतूतों की कुछ तस्वीरें दिखाकर विभाग को इसकी जानकारी दी थी. जिसके बाद नर्सिंग निदेशक प्रमुख डॉ सुनील कुमार झा ने बेतिया के सिविल सर्जन को जांच करने का आदेश दिया था. जांच के बाद सिविल सर्जन ने दोषी मानते हुए रिपोर्ट भी भेजी थी. लेकिन अभी तक उसके ऊपर किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई.

नीतीश कैबिनेट का फैसला: आम नागरिकों का अब तैयार होगा सोशल रजिस्टर, जानें ये क्या है

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन