बिहटा में 11 हजार बिजली तार के संपर्क में आने से कंटेनर में लगी आग, धू-धूकर जला कंटेनर, चालक की हुई मौत…

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 24 Aug 2024 11:45 AM

विज्ञापन

धू-धूकर जला कंटेनर

Patna News: बिहार के पटना से दर्दनाक खबर सामने आ रही है. जहां शुक्रवार की देर रात एक ट्रक 11 हजार बिजली के तार के संपर्क में आया और उसमें आग लग गई. इस घटना में चालक की मौत हो गई है.

विज्ञापन

Patna News: बिहार के पटना से दर्दनाक खबर सामने आ रही है. जहां शुक्रवार की देर रात एक ट्रक 11 हजार बिजली के तार के संपर्क में आया और उसमें आग लग गई. इस घटना में चालक की मौत हो गई है. घटना बिहटा के अमहरा स्थित हीरो साइकिल फैक्ट्री के समीप की बताई जा रही है. मृतक चालक की पहचान जय प्रकाश राम के रूप में हुई है जो रोहतास जिले का रहने वाला है.

घटना की जानकारी जैसे हीं पुलिस को मिली आईआईटी थाना और स्थानीय दमकल की टीम मौके पर पहुंची. बता दें कि काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालाकि कंटेनर ट्रक में रखे हीरो साइकिल का सामान जलकर राख हो गया है.

ये भी पढ़ें: सारण में अंतिम संस्कार में आया युवक स्नान के दौरान सरयू नदी में डूबा, एसडीआरएफ की टीम करेगी खोजबीन…

ये भी पढ़ें: पटना में तेज रफ्तार का कहर, दो अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत…

हीरो साइकिल फैक्ट्री का समान लेकर पहुंचा था कंटेनर

साइकिल फैक्ट्री के आसपास के लोगों ने बताया कि शनिवार की रात 1.45 बजे के आसपास की घटना है. कंटेनर ट्रक बिहटा हीरो साइकिल फैक्ट्री के लिए सामान लेकर पहुंची थी. इसी दौरान फैक्ट्री के पास पहले से 11 हजार का बिजली का तार टूट कर सड़क पर गिरा था, जिसके संपर्क में ट्रक आ गई और आग लग गई. जिसमें चालक की मौके पर हीं मौत हो गई.

बता दें कि सबसे ज्यादा ट्रक के पिछले हिस्से में आग लगी थी. आग जैसे हीं लगी हीरो साइकिल फैक्ट्री के कर्मचारी मौके पर पहुंचे. स्थानीय पुलिस और दमकल को भी सूचना दी गई. इसके बाद आग पर काबू पाया गया.

UN को उम्मीद, पीएम मोदी का दौरा रोकेगा Ukraine-Russia War !

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन