पटना में तेज रफ्तार का कहर, दो अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत...

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 24 Aug 2024 10:53 AM

विज्ञापन

Patna Accident News: पटना में दो अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है. अभी फिलहाल पटना के नौबतपुर से बढ़ी खबर सामने आ रही है. जहां शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया.

विज्ञापन

Patna Accident News: पटना में दो अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है. अभी फिलहाल पटना के नौबतपुर से बढ़ी खबर सामने आ रही है. जहां शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया. जिससे मौके पर हीं दोनों की मौत हो गई. मृत युवकों की पहचान नीतीश कुमार और पप्पू सिंह के रूप में हुई है. घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया.

घटना की सूचना जैसे हीं ग्रामीणों को मिली आसपास गांव के सभी लोग मौके पर पहुंच नौबतपुर-फुलवारी मार्ग को जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शन कर रहे लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे. सूचना मिलते ही नौबतपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया.

ये भी पढ़ें:  पटना और औरंगाबाद में दिखा रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन ने महिला और युवक को रौंदा…

बाइक पर सवार होकर नौबतपुर जा रहे थे नीतीश

जानकारी के मुताबिक दियारा के महंगु पुर निवासी नीतीश कुमार अपनी बाइक से नौबतपुर जा रहा था. इसी दौरान वाजिदपुर के नजदीक तेज रफ्तार ट्रक ने नीतीश कुमार को कुचल दिया. वहीं सड़क से गुजर रहे पप्पू सिंह भी ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई.

मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया गया है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेजकर मामले में जांच शुरू कर दी है. अज्ञात वाहन की भी तलाश जारी है.

ये भी पढ़ें: सारण में अंतिम संस्कार में आया युवक स्नान के दौरान सरयू नदी में डूबा, एसडीआरएफ की टीम करेगी खोजबीन…

देर रात दीघा में हाइवा ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत

पटना जिला के दीघा थाने के पटना-दानापुर मार्ग में एक्स टीटीआइ इलाके में शुक्रवार की देर रात हाइवा ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई. युवक की पहचान बुद्धा कॉलोनी निवासी बिट्टू के रूप में की गई है.

बताया जाता है की बिट्टू दीघा की मिथिला कॉलोनी में रहने वाले रिश्तेदार के घर से लौट रहा था. इसी दौरान एक्स टीटीआइ के पास तेज रफ्तार हाइवा ने कुचल दिया. इसके बाद चालक हाइवा को लेकर भाग गया़. सूचना मिलते ही दीघा थाना पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है.

 UN को उम्मीद, पीएम मोदी का दौरा रोकेगा Ukraine-Russia War !

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन