ePaper

'कंपनी अच्छी नहीं है, यहां...' युवती ने सुसाइड से पहले हाथ पर लिखा, पटना में दो स्टाफ की खुदकुशी की गुत्थी उलझी

Updated at : 24 Apr 2025 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
bihar suicide news

सुसाइड की सांकेतिक तस्वीर

पटना में एक कंपनी के दो स्टाफ ने दो दिन के अंदर खुदकुशी कर ली थी. एक महीना बीतने को चला लेकिन इन दोनों खुदकुशी के मामले अबतक उलझे ही हुए हैं. मौत की वजह क्या थी. इसके तह तक पुलिस अबतक नहीं पहुंच सकी.

विज्ञापन

पटना में एक ही कंपनी में दो कर्मियों ने खुदकुशी कर ली. दोनों आत्महत्या की गुत्थी अभी उलझी ही हुई है. दो दिन के अंदर में एक के बाद एक करके युवक और युवती ने अपनी जान दे दी. युवती ने अपने हाथ पर एक मैसेज भी लिखा था जिसमें उसने कुछ संकेत दिए. लेकिन पुलिस की जांच अभी तक सुस्त ही है. 21 और 22 मार्च को हुई इस आत्महत्या की वजह क्या है, अबतक सामने नहीं है.

कंपनी के स्टाफ सचिन ने की खुदकुशी

रूपसपुर थाना इलाके में एक माइक्रो फाइनांस कंपनी के दो स्टाफ ने खुदकुशी पिछले दिनों कर ली. सचिन और अनन्या की मौत पहेली बनी हुई है. कंपनी के स्टाफ सचिन ने 21 मार्च को आत्महत्या की थी. रुपसपुर के गायत्री नगर में सचिन रहते थे और पंखे से फांसी का फंदा बनाकर उसने खुदकुशी कर ली थी. उनके खुदकुशी की जानकारी पुलिस को अगले दिन 22 मार्च को मिली थी.

ALSO READ: ‘पहलगाम में कल की रात भारी थी.. कोहराम मचा था..’ 25वीं सालगिरह पर कश्मीर गए दंपति की आपबीती पढ़िए

अगले ही दिन उसी कंपनी की अनन्या ने कर ली आत्महत्या

जिस दिन पुलिस को सचिन की खुदकुशी की जानकारी मिली उसी दिन उस कंपनी की एक महिला स्टाफ ने आत्महत्या कर ली. अभी सचिन की खुदकुशी के केस में पुलिस उलझी थी, तबतक अनन्या के आत्महत्या का मामला सामने आ गया. अनन्या के भाई शुभम ने कंपनी के अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है और बहन की खुदकुशी की वजह इसे बताया.

खुदकुशी से पहले हाथ पर लिखा…

अनन्या ने खुदकुशी से पहले अपने हाथ पर यह भी लिखा था कि कंपनी अच्छी नहीं है, कोई मर जाता है तो किसी को फर्क नहीं पड़ता है. मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने कंपनी के किसी अधिकारी से अबतक कोई पूछताछ तक नहीं की.

थानाध्यक्ष बोले…

घटना के एक महीने बीतने के बाद भी अबतक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तक पुलिस को हासिल नहीं हो सकी है. अनन्या की मौत का मामला भी अभी अनसुलझा ही है. रुपसपुर थानाध्यक्ष रणविजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन