Video: ‘मुसाफिर हूं यारो..ना घर है ना ठिकाना’ ट्रांसफर के बाद पटना SSP अवकाश कुमार ने बांधा समा

Video: पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने तबादले के बाद विदाई कार्यक्रम में हिंदी सिनेमा का एक फेमस गाना गाया. इसका वीडियो सामने आया है. अवकाश कुमार छह महीने पटना में पुलिस कप्तान रह सके. उनका ट्रांसफर कर दिया गया है.
पटना के एसएसपी अवकाश कुमार का तबादला हो चुका है. IPS अवकाश कुमार करीब 6 महीने से पटना के पुलिस कप्तान रह सके. अब पूर्णिया के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा को पटना एसएसपी बनाया गया है. वहीं पुलिस महकमे में हुए इस बड़े फेरबदल के बाद IPS अवकाश कुमार का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो एक कार्यक्रम में ‘मुसाफिर हूं यारो, ना घर है ना ठिकाना…’ गाते दिख रहे हैं. बताया जा रहा कि पटना के एक होटल में पुलिसकर्मियों ने अवकाश कुमार को विदाई दी. इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में अवकाश कुमार को जब माइक थमाया गया तो उन्होंने इस गाने को गुनगुनाया.
पटना के एसएसपी अवकाश कुमार का एक वीडियो सामने आया है. छह महीने के अंदर अवकाश कुमार का तबादला हो गया. चर्चा है कि विदाई कार्यक्रम का ही यह वीडियो है. #Bihar pic.twitter.com/gcmcy5kCS4
— Thakur Shaktilochan shandilya (@Ershaktilochan) June 17, 2025
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Thakurshaktilochan Sandilya
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए