PHOTOS: पटना के भद्र घाट पर गंगा में लहराया तिरंगा, रबर नावों पर SSB जवानों ने अनोखे अंदाज में मनाया स्वतंत्रता दिवस

Updated:
1 / 6
पटना के भद्र घाट पर एसएसबी जवानों ने स्वतंत्रता दिवस को खास अंदाज में मनाया. गंगा की लहरों पर रबर नावों में तिरंगा लहराते हुए जवानों ने देशभक्ति का अनूठा प्रदर्शन किया.

ध्वजारोहण के बाद गंगा में उतरे जवानों ने एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प दोहराया, जिससे घाट पर मौजूद लोगों में जोश भर गया.
फुल स्क्रीन में देखें

पटना के भद्र घाट पर गंगा में SSB जवानों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

पटना के भद्र घाट पर एसएसबी जवानों ने स्वतंत्रता दिवस को खास अंदाज में मनाया. गंगा की लहरों पर रबर नावों में तिरंगा लहराते हुए जवानों ने देशभक्ति का अनूठा प्रदर्शन किया. ध्वजारोहण के बाद गंगा में उतरे जवानों ने एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प दोहराया, जिससे घाट पर मौजूद लोगों में जोश भर गया.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 6
ध्वजारोहण के बाद गंगा में उतरे जवान
फुल स्क्रीन में देखें

ध्वजारोहण के बाद गंगा में उतरे जवान

कार्यक्रम की शुरुआत भद्र घाट पर ध्वजारोहण के साथ हुई. एसएसबी के डीआईजी मुन्ना सिंह और इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने जवानों के साथ राष्ट्रध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी. इसके बाद जवान रबर नावों के साथ गंगा की ओर रवाना हुए.

3 / 6
 रबर नावों पर शान से लहराता रहा तिरंगा
फुल स्क्रीन में देखें

रबर नावों पर शान से लहराता रहा तिरंगा

गंगा की लहरों के बीच जवान रबर नावों पर आगे बढ़ते रहे. उनके हाथों में तिरंगा शान से लहरा रहा था. नावों पर सवार जवानों का यह दृश्य घाट पर मौजूद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा.

4 / 6
गंगा में गूंजा देशभक्ति का संदेश
फुल स्क्रीन में देखें

गंगा में गूंजा देशभक्ति का संदेश

बोटिंग के दौरान एसएसबी जवानों ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. जवानों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प भी दोहराया.

5 / 6
घाट पर मौजूद लोगों में दिखा उत्साह
फुल स्क्रीन में देखें

घाट पर मौजूद लोगों में दिखा उत्साह

गंगा किनारे मौजूद लोगों ने जब तिरंगा लेकर गुजरती नावों में एसएसबी जवानों को देखा तो माहौल देशभक्ति से भर गया. लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए और इस खास पल को मोबाइल कैमरों में कैद किया.

6 / 6
जवानों ने दिया सुरक्षा का संदेश
फुल स्क्रीन में देखें

जवानों ने दिया सुरक्षा का संदेश

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एसएसबी जवानों ने देश की सुरक्षा, एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. अधिकारियों और जवानों ने देशवासियों के साथ सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा में तैनात जांबाज जवानों के साहस, त्याग और समर्पण को भी नमन किया. गंगा की लहरों के बीच रबर नावों और हाथों में लहराते तिरंगे ने भद्र घाट पर आजादी के जश्न को खास बना दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन