59 के हुए ‘मिस्टर खिलाड़ी’: 102 डिग्री बुखार में भी नहीं रोका डांस, 7AM का ऐसा अनुशासन कि सेट पर सब रहते हैं हैरान

Updated:
विज्ञापन

Akshay Kumar l File Photo

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार 59 साल के हो गए हैं. इंडस्ट्री में तीन दशक से राज करने वाले अक्षय अपनी समय पाबंदी और काम के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं. जानें उनके सेट से जुड़ी खास बातें.

विज्ञापन

Akshay Kumar Turns 59: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार 59 साल के हो गए हैं. अपनी बेहतरीन एक्टिंग व फिटनेस के बल पर वे तीन दशकों से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं. कैमरे के सामने उनकी अदायगी जितनी दमदार है, कैमरे के पीछे उनका काम करने का तरीका उतना ही अनुशासित है. फिल्मों के सेट पर उनकी पंक्चुअलिटी और व्यवहार की मिसाल दी जाती है. निर्देशक, कोरियोग्राफर और सह-कलाकार बताते हैं कि इतने बड़े स्टार होने के बावजूद अक्षय के मन में कोई घमंड नहीं है.

विज्ञापन

वे हमेशा समय से पहले सेट पर पहुंचते हैं और पूरी टीम का ध्यान रखते हैं. अक्षय का मानना है कि स्टारडम से ज्यादा काम के प्रति ईमानदारी मायने रखती है. आइए जानते हैं उनके सेट से जुड़ी दिलचस्प बातें.

Also Read: पवन सिंह के ‘सॉरी-सॉरी’ गाने पर क्यों छिड़ा कॉपीराइट विवाद? ‘राइज एंड फॉल’ को लीगल नोटिस, जानिए पूरा मामला

सेट पर कभी नखरे नहीं दिखाते हैं अक्षय

अक्षय कुमार अपनी समय पाबंदी के लिए पूरे बॉलीवुड में जाने जाते हैं. अगर शूटिंग का समय सुबह 7 बजे का है, तो वे 6:30 बजे ही वैनिटी वैन में पहुंचकर तैयार हो जाते हैं. 6:55 तक वे सेट पर आने का संदेश भिजवा देते हैं. यदि सेट तैयार होने में थोड़ी देरी भी हो जाए, तो वे कभी गुस्सा नहीं होते. उनके साथ काम करने वाले निर्देशक बताते हैं कि वे सेट पर कभी नखरे नहीं दिखाते. नए कलाकारों को सहज महसूस कराना और उनके साथ बैठकर खाना खाना उनकी सादगी को दर्शाता है.

बिना ब्रेक लिए की चार गानों की शूटिंग

अक्षय अपने काम के प्रति बेहद संजीदा रहते हैं. जॉर्डन में एक शूटिंग के दौरान 4 डिग्री तापमान और ठंडी हवाओं के बीच उन्हें 102 डिग्री बुखार था. इसके बावजूद उन्होंने बिना कोई ब्रेक लिए लगातार 4 गानों की शूटिंग पूरी की. अक्षय सिर्फ अपनी ही नहीं, बल्कि पूरे क्रू की सुरक्षा का ध्यान रखते हैं. उनके सेट पर हमेशा एक एम्बुलेंस और डॉक्टर तैनात रहता है. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पास के अस्पताल में दो इमरजेंसी बेड पहले से आरक्षित रखे जाते हैं, ताकि क्रू सुरक्षित रहे.

बेहद सरल और सुलझे हुए इंसान हैं अक्षय

अक्षय खुद को प्रोड्यूसर का एक्टर मानते हैं. उनका कहना है कि जिसके पैसे से फिल्म बन रही है, उसकी इज्जत सबसे पहले होनी चाहिए. उन्होंने अपनी टीम को निर्देश दिया है कि किसी भी प्रोड्यूसर को वैनिटी वैन के बाहर इंतजार न कराया जाए. वे बिना समय गंवाए अपने सीन जल्दी पूरे करते हैं, जिससे निर्माता का पैसा और समय दोनों बचता है. निर्देशक आनंद एल राय व रोहित शेट्टी जैसे दिग्गज मानते हैं कि अक्षय बेहद सरल और सुलझे हुए इंसान हैं. उनकी यही सादगी और अनुशासन उन्हें खास बनाता है.

Also Read: चित्रकूट में जब शूटिंग चल रही थी, तब 14 साल बाद आया काला बंदर; मूर्ति से गुफा तक का मुआयना कर हुआ गायब

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन