गांधी सेतु नाव हादसा: 22 घंटे बाद मिला लापता युवक दीपक का शव, गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

फोटो- 74- मृत दीपक की फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हाजीपुर के गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में नाव हादसे में लापता दूसरे युवक का शव 22 घंटे बाद बरामद हुआ। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

Hajipur News : गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर 9 के पास मंगलवार को हुए नाव हादसे में लापता दूसरे युवक का शव बुधवार को एसडीआरएफ टीम ने करीब 22 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद बरामद किया. मृतक की पहचान तेरसिया दियारा निवासी राजू राय के 19 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

विज्ञापन

एसडीआरएफ ने 22 घंटे बाद बरामद किया शव

नाव हादसे के बाद दीपक कुमार और चंदन के लापता होने की सूचना थी. इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया. बुधवार को करीब 22 घंटे बाद दीपक का शव बरामद किया गया. शव मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. सूचना मिलने पर गंगाब्रिज थानाध्यक्ष दीपक कुमार मौके पर पहुंचे और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने दीपक का शव परिजनों को सौंप दिया. शव गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया. मुखिया प्रतिनिधि मुकेश राय ने भी मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिया.

तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था दीपक

ग्रामीणों के अनुसार दीपक तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था. उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है. दीपक के पिता राजू राय राजमिस्त्री का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. दीपक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

बोल्डर से टकराकर डूब गयी थी नाव

मृतक के चाचा पंकज राय ने बताया कि दीपक कुमार 11 लोगों के साथ नाव पर सवार होकर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर एक की ओर जा रहा था. इसी दौरान पाया नंबर 9 के पास नाव बोल्डर से टकराकर असंतुलित हो गयी और नदी में डूब गयी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

स्थानीय लोगों ने बचायी कई लोगों की जान

हादसे के दौरान स्थानीय विशाल यादव ने गमछे के सहारे डूब रहे चार लोगों को बचाया. वहीं गंगाब्रिज थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने भी एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला. स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से 11 में से नौ लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया था. हादसे के बाद चंदन और दीपक लापता थे.

दूसरे युवक का शव मिलने के बाद तलाश अभियान थमा

पुलिस के अनुसार नाव हादसे में लापता दूसरे युवक दीपक कुमार का शव बुधवार को बरामद कर लिया गया. कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और प्रक्रिया पूरी होने पर परिजनों को सौंप दिया गया. हादसे में दो युवकों की डूबने से मौत हुई है, जबकि अन्य लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया था.

फोटो- 75- सदर अस्पताल में जुटे परिजन | Prabhat Khabar Network
फोटो- 75- सदर अस्पताल में जुटे परिजन | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन