Patna: पटना के सिद्धनाथ अपार्टमेंट में भड़की भीषण आग, खाली कराए गए फ्लैट्स, Video देख सहम जायेंगे
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 07 Jul 2025 5:04 PM
Patna Fire News
Patna: बिहार की राजधानी पटना के बहादुरपुर इलाके में स्थित सिद्धनाथ अपार्टमेंट में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटों ने आसपास के कई फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया. प्रशासन ने एहतियातन लोगों को बिल्डिंग से बाहर निकाल लिया है.
Patna: बिहार की राजधानी पटना के बहादुरपुर क्षेत्र स्थित सिद्धांत अपार्टमेंट में सोमवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. आग लगते ही प्रशासन को पूरा अपार्टमेंट खाली कराना पड़ा. बताया जा रहा है कि आग एक फ्लैट में शॉर्ट सर्किट की वजह से भड़की. समाचार लिखे जाने तक दमकल की 10 बड़ी गाड़ी मौके पर पहुंच चुकी है.
लोगों का आरोप- देर से पहुंची फायर ब्रिगेड
राजधानी पटना के बहादुरपुर इलाके में स्थित सिद्धांत अपार्टमेंट के एक फ्लैट में लगी. इसकी चपेट में आने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. जैसे ही आग की लपटें उठीं, लोग डरकर तुरंत बाहर निकलने लगे. प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए पूरे अपार्टमेंट को खाली करा दिया है.
इलाके के लोगों का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी. हादसे के बाद एहतियातन पूरे इलाके की बिजली सप्लाई भी काट दी गई है. लोगों ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि आगे लगने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन उन्होंने आने में देरी की.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बढ़ रही ऐसी घटनाएं
पिछले कुछ दिनों से राजधानी पटना में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं. इससे यहां के अलग-अलग इलाकों में अपार्टमेंट और दुकानों में आग लगने की खबरें आई थीं. इस वजह से भारी क्षति हुई थी. लोगों के जनजीवन पर बुरा प्रभाव पड़ा था. ऐसी घटनाएं न हो इसलिए स्थानीय लोग प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि फायर सेफ्टी सिस्टम की जांच हर अपार्टमेंट में कराई जाए.
इसे भी पढ़ें: 9 और 10 जुलाई को बिहार के 17 जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










