ePaper

बिहार कप सॉफ्ट टेनिस में पटना के सत्यम और योगिता की जीत

Updated at : 12 May 2024 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार कप सॉफ्ट टेनिस में पटना के सत्यम और योगिता की जीत

राजधानी के पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित पाटलिपुत्र टेनिस सेंटर के प्रांगण में आयोजित बिहार कप सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप के दूसरे दिन पुरुष वर्ग के ग्रुप ए में वरुण राज सत्यम कुमार (रोहतास) और प्रिंस भास्कर मिश्रा (भोजपुर) ने जीत दर्ज की.

विज्ञापन

पटना. राजधानी के पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित पाटलिपुत्र टेनिस सेंटर के प्रांगण में आयोजित बिहार कप सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप के दूसरे दिन पुरुष वर्ग के ग्रुप ए में वरुण राज सत्यम कुमार (रोहतास) और प्रिंस भास्कर मिश्रा (भोजपुर) ने जीत दर्ज की. ग्रुप बी में होशियार सिंह सागर (भोजपुर) ने आयुष कुमार (जहानाबाद) को, संजीव कुमार (जहानाबाद) काे, आकृत कुमार (भोजपुर) ने युवराज (पटना) को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की. ग्रुप सी के मुकाबले में श्रीसंत, राज मल्होत्रा (जहानाबाद) और अभिषेक राज (पटना), तनिष्क भारद्वाज (भोजपुर) ने अपने-अपने मैच जीते. ग्रुप डी के में कुमार अमरेश, सत्यम प्रकाश (पटना), नीतीश कुमार (भोजपुर) जीत दर्ज की. वहीं, महिला वर्ग के ग्रुप ए में मेधावी सिंह (पटना) तीन मैच में जीत दर्ज कर सबसे आगे चल रही है. ग्रुप बी में आयुषी सिंह (पटना) ने तीन और स्नेहा कुमारी (भोजपुर) दो मैच जीतकर आगे हैं. ग्रुप सी में योगिता राज (पटना), अनुभव भारती (रोहतास) और साक्षी कुमारी (वैशाली) ने जीत दर्ज कीं. ग्रुप डी में दिव्या कुमारी (भोजपुर), सुकृति (पटना) ने जीत दर्ज कर नॉकआउट की दौड़ में बनी हुई हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन