चर्चित प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार

सांकेतिक तस्वीर
Patna News: पटना के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर अशर्फी राय हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे मुख्य आरोपी रंजीत राय को बिहटा के बेला थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने जमीन विवाद मामले में प्रॉपर्टी डीलर की कारवाई थी हत्या.
Patna News: पटना के संपतचक थाना क्षेत्र के डोमांचक गांव में चर्चित प्रॉपर्टी डीलर अशर्फी राय हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. घटना के मुख्य साजिशकर्ता रंजीत राय को पुलिस ने बिहटा के बेला थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है.
हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी
जानकारी के अनुसार, 24 नवंबर 2025 की शाम करीब 75 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर अशर्फी राय अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थीं. गोली लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी. इलाके में हुई इस सनसनीखेज वारदात से लोगों में भारी आक्रोश फैल गया था. भाग रहे दोनों हमलावरों को स्थानीय लोगों ने कुछ दूरी पर पकड़ लिया और पीट-पीटकर मार डाला था. इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी.
मृतक के पक्ष में फैसला आने से खुश नहीं था आरोपी
जांच के दौरान पुलिस को पता चला था कि अशर्फी राय का पड़ोसी रंजीत राय से जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था. बताया गया कि विवादित जमीन के मामले में फैसला अशर्फी राय के पक्ष में हुआ था, जिससे रंजीत राय नाराज चल रहा था. पुलिस जांच में सामने आया कि इसी रंजिश में उसने सुपारी देकर अशर्फी राय की हत्या करवाई थी.
पुलिस ने बिहटा से किया गिरफ्तार
घटना के बाद से ही रंजीत राय अपने परिवार के साथ फरार था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर बिहटा क्षेत्र में उसकी गतिविधियों पर नजर रखी और प्लानिंग के तहत कार्रवाई कर उसे दबोच लिया.
गोपालपुर थाने के एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी इस हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता है और उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.
Also Read: वर्चस्व को लेकर छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, पांच छात्र घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सूर्यकांत कुमार
सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










