ePaper

Patna News: बॉयफ्रेंड से रिश्ते का था शक, पटना में छात्रा को बंधक बना युवती ने चाकू मार किया अधमरा

Updated at : 29 Jul 2025 7:25 AM (IST)
विज्ञापन
bihar crime

सांकेतिक

Patna News: छात्रा शोर मचाती हुई वहां से किसी तरह से बाहर भागी और एक सरकारी अस्पताल में अपना इलाज कराने के बाद घटना की शिकायत एसके पुरी थाने में की. पीड़िता का आरोप है कि लड़कियों ने उसकी सोने की चेन छीन ली और मोबाइल पटक कर तोड़ा दिया.

विज्ञापन

Patna News: पटना. बिहार की राजधानी पटना में बंधक बनाकर एक छात्रा से मारपीट का मामला सामने आया है. पटना के एसके पुरी थाना क्षेत्र में छह युवतियों द्वारा बंधक बनाकर कॉलेज की एक छात्रा के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. आरोपितों ने पीड़िता को चाकू मार अधमरा भी कर दिया. ब्वाय फ्रेंड से रिश्ते के शक में छात्रा को खाने के बहाने बुलाकर घटना को अंजाम दिया गया. छात्रा की शिकायत पर एसके पुरी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. थानेदार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

खाने पर बुलाया, फिर किया कमरे में बंद

दीघा के रामजी चौक इलाके में रहनेवाली पीड़िता पटना के एक कॉलेज में पढ़ती है. उसकी एक सहेली ने उसे 23 जुलाई की शाम खाने पर एसके पुरी स्थित एक अपार्टमेंट में बुलाया था. पीड़िता पहुंची तो पाया कि वहां सहेली सहित छह लड़कियां मौजूद हैं. अपने ब्वाय फ्रेंड से संपर्क होने के शक में सहेली ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया. बाद में कमरे को बंद कर सभी लड़कियों ने उसके साथ मारपीट की.

चाकू मारने का लगाया आरोप

पीड़िता ने प्राथमिकी में बताया कि बंद कमरे में युवती ने उस पर चाकू से वार भी किया, जिस से पीड़िता अधमरा हो गई. छात्रा शोर मचाती हुई वहां से किसी तरह से बाहर भागी और एक सरकारी अस्पताल में अपना इलाज कराने के बाद घटना की शिकायत एसके पुरी थाने में की. पीड़िता का आरोप है कि लड़कियों ने उसकी सोने की चेन छीन ली और मोबाइल पटक कर तोड़ा दिया. इस संबंध में पुलिस ने एक केस दर्ज किया है.

Also Read: Bihar Weather: दो दिनों की बारिश में तैरने लगा पटना, बिहार के जमुई, नवादा समेत 7 जिले में येलो अलर्ट

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन