Patna News: बिहार में पहली बार राज्यव्यापी खेल क्विज, कक्षा छह से 12वीं के विद्यार्थी ले सकेंगे भाग

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 09 Mar 2025 6:29 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर स्कूली बच्चे

Patna News: पटना में 14 अप्रैल को फाइनल राउंड का आयोजन किया जायेगा. प्रत्येक प्रमंडल से शीर्ष तीन टीमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी. प्रारंभिक लिखित परीक्षा और ऑन-स्टेज क्विज के बाद शीर्ष तीन विजेता टीमों की घोषणा की जायेगी.

विज्ञापन

Patna News: बिहार में पहली बार मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025 के तहत राज्यस्तरीय खेल क्विज का आयोजन किया जा रहा है. यह प्रतियोगिता 14 मार्च से शुरू होगी, जिसका फाइनल 14 अप्रैल को राजधानी के पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित होगा. रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 मार्च 2025 है. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्रण शंकरण ने बताया कि यह एक अनूठी खेल प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी, जिसमें बिहार के सरकारी एवं निजी स्कूलों के कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्र भाग ले सकते हैं. प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को विभिन्न खेलों, खिलाड़ियों की उपलब्धियों, खेलों के इतिहास, नियमों व रोचक तथ्यों की जानकारी प्रदान करने का अवसर देना है. उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता खेल विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा एक्स्ट्रा सी के सहयोग से आयोजित की जा रही है.

तीन चरणों में होगी प्रतियोगिता

श्री शंकरण ने बताया कि मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025 को तीन प्रमुख चरणों में आयोजित किया जायेगा. पहला जिला स्तरीय राउंड (ऑनलाइन) 15 मार्च से 23 मार्च 2025 तक होगा. इस दौरान बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर चार ऑनलाइन क्विज राउंड आयोजित होंगे. प्रतियोगियों को सही उत्तर और उत्तर देने की गति के आधार पर अंक दिये जायेंगे. प्रत्येक जिले की शीर्ष तीन टीमें प्रमंडल स्तरीय राउंड के लिए क्वालिफाइ करेंगी. दूसरा प्रमंडल स्तरीय राउंड 28 मार्च से 13 अप्रैल 2025 तक ऑफलाइन होगा. इसमें राज्य के नौ प्रमंडलीय मुख्यालयों में ऑफलाइन क्विज प्रतियोगिताएं होंगी. प्रत्येक जिले से चयनित तीन टीमें अपने प्रमंडल स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगी. प्रारंभिक लिखित परीक्षा के बाद शीर्ष छह टीमें ऑन-स्टेज क्विज राउंड में हिस्सा लेंगी. प्रमंडल स्तर की शीर्ष तीन टीमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रवेश करेंगी.

14 अप्रैल को होगा फाइनल राउंड

खेल प्राधिकरण के महानिदेशक ने बताया कि पटना में 14 अप्रैल को फाइनल राउंड का आयोजन किया जायेगा. प्रत्येक प्रमंडल से शीर्ष तीन टीमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी. प्रारंभिक लिखित परीक्षा और ऑन-स्टेज क्विज के बाद शीर्ष तीन विजेता टीमों की घोषणा की जायेगी. विजेता टीमों को सम्मानित किया जायेगा और आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे. प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए स्कूल को बीएसएसए की आधिकारिक वेबसाइट https://bssa.crypticsingh.com/Registration पर नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन कराना होगा. एक स्कूल की टीम में अधिकतम 2 छात्र रहेंगे तथा दोनों एक ही स्कूल के होने चाहिए.

Also Read: Patna News: पुलिस बल पर हमलों को लेकर पुलिस मुख्यालय सख्त, सूचना मिलने पर पर्याप्त बल के साथ होगी छापेमारी

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन