ePaper

Patna News: दानापुर अपराध की योजना बनाते हुए दो अपराधी को गिरफ्तार, चोरी का बाइक बरामद

Updated at : 03 May 2025 3:55 PM (IST)
विज्ञापन
Patna News: दानापुर अपराध की योजना बनाते हुए दो अपराधी को गिरफ्तार, चोरी का बाइक बरामद

एएसपी भानू प्रताप सिंह

Patna News: दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराध की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर गंगहारा हाई स्कूल परिसर में की गई छापेमारी में पुलिस ने दोनों अपराधियों को मौके से धर दबोचा. गिरफ्तार बदमाशों के पास से चोरी की एक बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. पकड़े गए युवकों की पहचान सूरज कुमार उर्फ राजा और अजीत कुमार के रूप में हुई है.

विज्ञापन

Patna News: दानापुर शाहपुर पुलिस ने अपराध की योजना बनाते हुए दियारा के गंगहरा हाई स्कूल से दो अपराधी को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार के पास से चोरी का बाइक बरामद किया गया है और दो मोबाइल जब्त किया गया है. गिरफ्तार सूरज कुमार उर्फ राजा गंगहारा शाहपुर व दुल्हिन बाजार खपुरी निवासी अजीत कुमार है.

क्या बोले एएसपी भानू प्रताप सिंह

एएसपी भानू प्रताप सिंह ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि शाहपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग और विभिन्न मामलों में फरार चल रहे लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गंगहारा हाई स्कूल के पास बाइक सवार दो युवकों अपराध की योजना बना रहे हैं. सूचना पर पुलिस ने छापेमारी किया तो पुलिस को देखकर बाइक सवार बदमाशों भागने लगे तो पुलिस ने खदेड़ कर दोनों को धर दबोचा गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

हिरासात में भेजे गए आरोपी

गिरफ्तार सूरज और अजीत की तलाशी में दो मोबाइल जब्त किया गया है और बाइक के कागजात मांगने पर नही प्रस्तुत किया और गाड़ी जांच में पाया गया कि गाड़ी चोरी का है और नंबर प्लेट बदलकर घूमा रहे थे. अजीत और सूरज पर दुल्हिन बाजार और नौबतापुर थाना में मामला दर्ज है और एक पर शादी समरोह में पिस्तौल से फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल का फुटेज भी मिला है. गिरफ्तार अजीत और सूरज से पुछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ें:  बिहार के इन जिलों में 5 और 6 मई को होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन