Patna News: होमगार्ड की तैयारी कर रहे 3 दोस्त गंगा नदी में डूबे, परिजनों के बीच हड़कंप 

Published by : Preeti Dayal Updated At : 18 May 2025 11:31 AM

विज्ञापन

Patna News: बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है, जहां तीन दोस्त गंगा नदी की तेज धारा में डूब गए. पांच दोस्त गंगा नदी में नहाने के लिए गए थे. लेकिन, उनमें से 2 युवकों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया जबकि 3 डूब गए.

विज्ञापन

Patna News: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां गंगा नदी में नहाने के दौरान तीन दोस्त डूब गए. रविवार की सुबह पांच दोस्त गंगा नदी में नहाने के लिए पहुंचे थे. सभी ने गंगा नदी में छलांग लगाई. लेकिन, नदी की तेज धारा में वे डूबने लगे. जब स्थानीय लोगों की नजर उन पर गई तो तत्परता दिखाते हुए सभी दोस्तों को बचाने की कवायद शुरू कर दी गई.

होमगार्ड की तैयारी कर रहे थे सभी दोस्त

इस दौरान किसी तरह दो दोस्तों को बचा लिया गया. लेकिन, 3 दोस्त गंगा नदी की तेज धारा में बह गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. बताया जा रहा है कि, सभी दोस्त होमगार्ड की तैयारी कर रहे थे. लेकिन, इस घटना के बाद परिजनों के बीच हड़कंप मच गया. बता दें कि, यह पूरा मामला बाढ़ थाना क्षेत्र के मलाही दियारा का है. 

सभी युवक एक ही गांव के रहने वाले 

खबर की माने तो, सभी 5 दोस्त एक ही गांव बाढ़ थाना क्षेत्र के शाह सलेमपुर के रहने वाले हैं. तीनों डूबने वाले युवकों की पहचान धीरज कुमार (24 वर्ष), निरंजन कुमार (22 वर्ष) और सोनू कुमार (25 वर्ष) के रुप में हुई है. तो वहीं जिन दो दोस्तों को स्थानीय लोगों ने बचाया गया वे जितेन्द्र कुमार और नवीन कुमार हैं.   

Also Read: Bihar News: ‘8 महीने से न खाना मिल रहा, न सैलरी’, सऊदी अरब में फंसे यूपी-बिहार के मजदूरों का दर्द

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन