पटना NEET छात्रा केस: पूर्व IPS के घर पुलिस की रेड, अमिताभ दास को साथ ले गई पुलिस

अमिताभ दास के घर पहुंची पुलिस, सर्कल में पूर्व आईपीएस
Patna NEET Student Death case: पटना में पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के घर पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें साथ ले गई है. नीट छात्रा केस को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ और तथ्यहीन पोस्ट डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है.
Patna NEET Student Death case: पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस ने छापेमारी की. उसके बाद उसके बाद उन्हें साथ लेकर गई. कार्रवाई पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित पटना स्काइज अपार्टमेंट में हुई. पाटलिपुत्र, चित्रगुप्त नगर और एक अन्य थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. सेकेंड फ्लोर के फ्लैट नंबर-22 में तलाशी ली गई.
भड़काऊ पोस्ट का आरोप
पुलिस ने उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रामक और उत्तेजक पोस्ट डालने का मामला दर्ज किया है. यह मामला चित्रगुप्तनगर थाना कांड संख्या 44/26 से जुड़ा है. केस शंभू गर्ल्स हॉस्टल की NEET छात्रा मौत घटना से संबंधित है. पुलिस मॉनिटरिंग में पाया गया कि एक्स, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर कई पोस्ट डाले गए. इनमें गंभीर आरोप लगाए गए थे.
जांच प्रभावित करने का प्रयास?
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में ये आरोप तथ्यों पर आधारित नहीं पाए गए. अधिकारियों का दावा है कि इन पोस्ट के जरिए मामले की जांच को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही थी. इसी आधार पर एफआईआर दर्ज की गई और छापेमारी की कार्रवाई शुरू की गई.
अमिताभ दास ने क्या कहा था?
पूर्व आईपीएस अमिताभ दास ने सोशल मीडिया पर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि NEET छात्रा मामले में मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार का डीएनए टेस्ट कराया जाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा था कि सीएम आवास में आने-जाने वाले लोगों के डीएनए सैंपल भी लिए जाएं. उनका दावा था कि इससे सच्चाई सामने आ जाएगी.
राजनीतिक बयान से बढ़ी हलचल
अमिताभ दास ने यह भी कहा था कि अगर देर हुई तो संबंधित व्यक्ति विदेश जा सकता है. उन्होंने मुख्यमंत्री से सामने आकर सफाई देने और डीएनए टेस्ट कराने की अपील की थी. इन बयानों के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. छापेमारी के दौरान दस्तावेज और डिजिटल उपकरणों की जांच की जा रही है.
Also Read: पटना NEET छात्रा मौत केस: एक्शन मोड में CBI, SIT-SSP से मांगी केस डायरी और CCTV फुटेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




