पटना हॉस्टल कांड: CBI की टीम ने हॉस्टल को साढ़े तीन घंटे तक खंगाला, छात्रा के कमरे से क्या-क्या ले गए अधिकारी

Updated:
विज्ञापन

हॉस्टल से दस्तावेज ले जाती सीबीआई की टीम

Patna NEET Student Death Case: पटना NEET छात्रा मौत मामले में जांच ने रफ्तार पकड़ ली है. शनिवार को CBI की टीम शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची और करीब साढ़े तीन घंटे तक हॉस्टल को खंगाला. एंट्री-एग्जिट गेट और CCTV फुटेज के आधार पर बारीकी से पड़ताल की. टीम छात्रा के कमरे से कई अहम दस्तावेज अपने साथ ले गई है.

विज्ञापन

Patna NEET Student Death Case: पटना NEET छात्रा मौत मामले में जांच ने शनिवार को बड़ा मोड़ लिया, जब CBI की टीम शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची. टीम के साथ SIT के अधिकारी और केस की आईओ सचिवालय SDPO डॉ. अन्नू भी मौजूद थीं. करीब साढ़े तीन घंटे तक चली इस पड़ताल में हॉस्टल के उस कमरे को बारीकी से खंगाला गया, जहां छात्रा रहती थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

कमरे से लेकर एंट्री-एग्जिट गेट तक जांच

CBI अधिकारियों ने न सिर्फ कमरे की तलाशी ली, बल्कि हॉस्टल के एंट्री और एग्जिट गेट का भी निरीक्षण किया. CCTV फुटेज के आधार पर SIT ने CBI टीम को पूरी घटनाक्रम की जानकारी दी. छात्रा कब हॉस्टल पहुंची, ऑटो से कहां उतरी, किस समय कमरे में गई और उसकी तबीयत कब बिगड़ी. इन सभी सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश की गई.

जांच एजेंसी ने यह भी पड़ताल की कि छात्रा को हॉस्टल से बाहर कब और कहां ले जाया गया. क्राइम सीन की परिस्थितियों के हिसाब से लोकेशन और मूवमेंट का मिलान किया जा रहा है.

पांच बोरी दस्तावेज जब्त

CBI टीम हॉस्टल से पांच बोरी भरकर कॉपी, किताबें, दस्तावेज और कपड़े अपने साथ ले गई है. इन सामग्रियों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा. टीम आगे सहज सर्जरी और प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल भी जा सकती है. जहां छात्रा को इलाज के लिए ले जाया गया था.

31 जनवरी को हुई थी CBI जांच की अनुशंसा

बिहार सरकार ने 31 जनवरी को मामले की जांच CBI से कराने की सिफारिश की थी. 12 दिन बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी मिली. इसके बाद 12 फरवरी को पटना में CBI ने केस दर्ज किया. जांच की जिम्मेदारी ASP पवन कुमार श्रीवास्तव को सौंपी गई.

6 जनवरी को हॉस्टल में मिली थी बेहोश

6 जनवरी को छात्रा हॉस्टल में बेहोश मिली थी. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. शुरुआत में पुलिस ने इसे सुसाइड बताया. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई. इसके बाद SIT बनाई गई. फॉरेंसिक जांच में कपड़ों से स्पर्म मिला. 18 लोगों के DNA सैंपल लिए गए. लेकिन कोई मैच नहीं हुआ.

Also Read: पटना हॉस्टल कांड: CBI की टीम पहुंची शंभू गर्ल्स हॉस्टल, NEET छात्रा के कमरे की ली तलाशी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन