पटना हॉस्टल कांड: CBI की टीम पहुंची शंभू गर्ल्स हॉस्टल, NEET छात्रा के कमरे की ली तलाशी

Updated at : 14 Feb 2026 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
cbi shambhu girls hostel

शंभू गर्ल्स हॉस्टल के बाहर सभी अधिकारी

Patna NEET Student Death Case: पटना NEET छात्रा मौत मामले में CBI ने जांच तेज कर दी है. शनिवार को टीम शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची और छात्रा के कमरे से लेकर एंट्री-एग्जिट पॉइंट तक बारीकी से जांच की. अब पूरे केस की परतें खंगाली जा रही हैं.

विज्ञापन

Patna NEET Student Death Case: पटना NEET छात्रा मौत मामले में जांच अब तेज हो गई है. शनिवार को CBI की टीम शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची. टीम के साथ SIT और केस की IO सचिवालय SDPO डॉ. अन्नू भी मौजूद रहीं. CBI अधिकारी सीधे उस कमरे में पहुंचे, जहां छात्रा रहती थी. कमरे की बारीकी से तलाशी ली गई. एंट्री और एग्जिट गेट का निरीक्षण किया गया. CCTV फुटेज के आधार पर SIT टीम CBI को हर पहलू की जानकारी दे रही है.

क्राइम सीन के हिसाब से लोकेशन की जांच

CBI यह समझने की कोशिश कर रही है कि छात्रा कब और कैसे हॉस्टल पहुंची. वह ऑटो से कहां उतरी थी? हॉस्टल में किस समय दाखिल हुई? तबीयत कब बिगड़ी? उसे कब और कहां ले जाया गया? इन सभी सवालों के जवाब जुटाए जा रहे हैं. टीम पूरे इलाके को क्राइम सीन की नजर से देख रही है.

हॉस्टल भीड़-भाड़ वाले इलाके में स्थित है. पीछे रिहायशी मकान हैं. सामने दुकानें और लिंक रोड है. आवाजाही भी काफी रहती है. ऐसे में घटना ने कई सवाल खड़े किए हैं.

31 जनवरी को CBI जांच की सिफारिश

बिहार सरकार ने 31 जनवरी को मामले की जांच CBI से कराने की अनुशंसा की थी. करीब 12 दिन बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी मिली. 12 फरवरी को पटना में CBI ने औपचारिक केस दर्ज किया. जांच की जिम्मेदारी ASP पवन कुमार श्रीवास्तव को सौंपी गई.

CBI ने शुक्रवार को पटना SSP को पत्र लिखकर केस डायरी, CCTV फुटेज और अब तक की जांच की सभी रिपोर्ट मांगी थी. सभी दस्तावेज और सबूत CBI को सौंपने को कहा गया था. एजेंसी ने SIT और SDPO को केस डायरी के साथ तलब किया था.

6 जनवरी को हॉस्टल में मिली थी बेहोश

6 जनवरी को छात्रा हॉस्टल में बेहोश मिली थी. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. शुरुआत में पुलिस ने इसे सुसाइड बताया. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई. इसके बाद SIT बनाई गई. फॉरेंसिक जांच में कपड़ों से स्पर्म मिला. 18 लोगों के DNA सैंपल लिए गए. लेकिन कोई मैच नहीं हुआ.

Also Read: पटना NEET छात्रा मौत केस: एक्शन मोड में CBI, SIT-SSP से मांगी केस डायरी और CCTV फुटेज

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन