पूर्णिया, कटिहार समेत 3 जिलों में होगी भयंकर बारिश, IMD ने आंधी-तूफान और ठनका पर जारी किया येलो अलर्ट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 20 Sep 2025 2:32 PM
सांकेतिक फोटो
Bihar Mausam Samachar: बिहार को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के 27 जिलों में बारिश हो सकती है. इनमें से कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.
Bihar Mausam Samachar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के 27 जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश होने की संभावना जताई है. इस दौरान बिहार के सभी जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. बिहार के जिन जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है उनमें आरा, कटिहार और पूर्णिया जिले में भारी बारिश हो सकती है.इन जिलों के लोगों को सावधान रहने को कहा गया है.

बिहार के 27 जिलों में येलो अलर्ट
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के 27 जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, अकसर, आरा, पटना, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, नालंदा, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा और कटिहार शामिल है. इन जिलों में बारिश के साथ-साथ ठनका गिरने और तेज हवा चलने की भी संभावना है.
मौसम बदलने की क्या है वजह
उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिम हिस्से से लेकर बिहार, फिर उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल होते हुए पूर्वी बांग्लादेश तक एक मौसम की रेखा (द्रोणिका) बनी हुई है. यह समुद्र तल से लगभग 0.9 किमी ऊपर है. इसके अलावा भी बिहार के आसपास कुछ और मौसम संबंधी सिस्टम सक्रिय हैं. इन्हीं कारणों से मानसून इस समय काफी मजबूत है और कई जगहों पर अच्छी बारिश हो रही है.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
23, 24, 25 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 23 सितंबर तक पूर्णिया, कटिहार समेत सीमांचल के सभी जिलों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है. वहीं, 24 सितंबर को बिहार के सभी दक्षिणी जिलों में मूसलाधार बारिश होगी. 25 सितंबर को बिहार में सभी जिलों में मूसलाधार बारिश होने का आसार है. इसका मतलब यह हुआ कि इस बार नवरात्रा के दौरान बिहार का मौसम आरामदायक बना रहेगा. बारिश की वजह से उमस से राहत मिलेगी और तापमान में कमी दर्ज की जाएगी.
इसे भी पढ़ें: कौन हैं RJD नेता संजय यादव, क्रिकेट में तेजस्वी के साथ बनाना चाहते थे भविष्य, अब लालू परिवार के निशाने पर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










