शास्त्रीनगर में होम डिलीवरी नेटवर्क का खुलासा, 10 लाख की शराब समेत 50 LPG सिलेंडर और 6 बाइक जब्त

AI द्वारा बनाया गया सांकेतिक तस्वीर
Patna News: पटना में शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोनू कुमार के घर पर छापेमारी की है. इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की, जिसकी कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है. कार्रवाई के दौरान एक महिला को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है.
पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट
Patna News : शास्त्रीनगर थाने की पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्कर सोनू कुमार के घर पर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है और मौके से करीब 10 लाख रुपये मूल्य की महंगी विदेशी शराब बरामद की गई है.
छापेमारी के दौरान पुलिस ने छह बाइक और लगभग 50 एलपीजी सिलेंडर भी जब्त किए हैं. इनमें से एक बाइक चोरी की बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार, सोनू कुमार लंबे समय से शराब की होम डिलीवरी के नेटवर्क में शामिल था.
पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है. संभावना जताई जा रही है कि पुलिस जल्द ही इस मामले का विस्तृत खुलासा कर सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










