पटना में कारगिल चौक पर बवाल, गाड़ी की टक्कर के बाद छात्रों का हंगामा; मारपीट में 5 घायल, पुलिस से भी भिड़ंत
AI द्वारा बनाया गया सांकेतिक तस्वीर
Patna News: पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित कारगिल चौक पर देर रात गाड़ी से धक्का लगने के बाद छात्रों और कार सवारों के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस घटना में पांच लोग घायल हो गए, जबकि स्थिति नियंत्रित करने पहुंची पुलिस से भी छात्रों की भिड़ंत हो गई.
Patna News: (नितिश सिंह की रिपोर्ट)
घटना मंगलवार देर रात गांधी मैदान थाना क्षेत्र के कारगिल चौक की है, जहां एक गाड़ी की चपेट में आने से एक छात्र घायल हो गया. इसके बाद स्थिति अचानक बिगड़ गई और मामला तेजी से बढ़ते हुए हिंसक झड़प में बदल गया.
हॉस्टल से बुलाए गए अन्य छात्र
बताया जाता है कि घायल छात्र बीएन कॉलेज छात्रावास का रहने वाला है. धक्का लगने के बाद उसने हॉस्टल से अपने साथियों को बुला लिया, जिसके बाद बड़ी संख्या में छात्र मौके पर पहुंच गए.
कार सवारों के साथ जमकर मारपीट
मौके पर पहुंचे छात्रों ने कार चालक और उसमें सवार अन्य लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान बचाने आए कुछ अन्य लोगों को भी चोटें आईं और कुल पांच लोग घायल हो गए.
पुलिस के पहुंचने पर भी हंगामा
घटना की सूचना मिलने पर गांधी मैदान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. लेकिन इस दौरान कुछ छात्रों की पुलिस से भी नोकझोंक हो गई और हंगामा बढ़ गया.
पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग
स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने आंशिक बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया और हालात पर काबू पाया. बाद में स्थिति सामान्य हुई.
पुलिस का बयान और जांच जारी
गांधी मैदान थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस पर हमले की बात सही नहीं है. मामले में जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया जाएगा.
ALSO READ: पटना में विकास की बड़ी सौगात, 48 लाख की लागत से चमकेगा एमईएस पुल, बनेगा भव्य सद्भावना चौक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










