Patna High Court: बिहार में 16 चक्कों के ट्रक से हो सकेगी गिट्टी-बालू की ढुलाई, सरकार की अधिसूचना निरस्त

Patna High Court : बिहार में अब 16 चक्कों के ट्रक से गिट्टी और बालू की ढुलाई जारी रहेगी. हाई कोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना को निरस्त कर दिया है.
Patna High Court : बिहार में अब 16 चक्कों के ट्रक से गिट्टी और बालू की ढुलाई जारी रहेगी. हाई कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा बिहार में 16 चक्कों के ट्रक से गिट्टी और बालू आदि की ढुलाई पर 16 दिसंबर, 2020 को अधिसूचना जारी कर लगायी गयी रोक को हटाते हुए सरकार की निरस्त कर दिया है.
हाई कोर्ट ने सरकार द्वारा मामले में जारी किये गये अधिसूचना की वैधता को चुनौती देनेवाली लोकहित याचिका पर सुनवाई पूरी करते हुए अपना आदेश पहले ही सुरक्षित रख लिया था. इसे अदालत ने सोमवार को सुनाया. मालूम हो कि यह लोकहित याचिका बिहार ट्रक ऑनर एसोसिएशन व अन्य द्वारा दायर की गयी थी.
सभी याचिकाओं पर चीफ जस्टिस संजय करोल और जस्टिस एस कुमार की खंडपीठ ने एक साथ सुनवाई पूरी की थी. इन याचिकाओं के जरिये राज्य सरकार के उस अधिसूचना को चुनौती दी गयी है, जिसके माध्यम से बिहार सरकार ने राज्य में 16 चक्कों के ट्रक से गिट्टी और बालू आदि की ढुलाई पर 16 दिसंबर, 2020 से रोक लगा दिया था.
राज्य सरकार द्वारा लगायी गयी रोक के आदेश के विरुद्ध संबंधित पक्ष ने मामले को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष भी उठाया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने तीन जनवरी, 2022 को इसे पटना हाई कोर्ट को वापस लौटाते हुए यह निर्देश दिया था कि इन याचिकाओं पर त्वरित सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट आठ सप्ताह के भीतर उचित आदेश पारित कर दे.
इससे पहले हाई कोर्ट ने जनहित याचिका पर सुनवाई पूरी करते हुए राज्य सरकार समेत अन्य सभी संबंधित पक्षों को अपना-अपना पक्ष लिखित तौर पर अदालत के समक्ष दायर करने का निर्देश दिया था. इसके बाद चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए सात अप्रैल, 2022 को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










