ePaper

Smart City: पटना में जल्द तैयार होगी हैप्पी स्ट्रीट, अब लाइट्स और म्यूजिक के साथ सजेगा स्ट्रीट फूड जोन

Updated at : 31 Aug 2025 10:20 AM (IST)
विज्ञापन
patna foods

पटना स्ट्रीट फूड्स

Smart City: पटना म्यूजियम के पीछे की सड़क अब जल्द ही रंगीन लाइट्स और म्यूजिक के बीच “हैप्पी स्ट्रीट” के रूप में विकसित होने जा रही है. नगर निगम की इस योजना के तहत यहां स्ट्रीट फूड, हरियाली और स्मार्ट सुविधाओं के बीच लोगों को परिवार के साथ खुशनुमा माहौल मिलेगा.

विज्ञापन

Smart City: नगर निगम ने तारामंडल के सामने से स्ट्रीट फूड वेंडरों को हटाकर पटना म्यूजियम के पीछे शिफ्ट किया है. अब इसी जगह को आकर्षक बनाने के लिए “हैप्पी स्ट्रीट” के रूप में विकसित किया जाएगा. अगले कुछ हफ्तों में यहां रोशनी की बेहतर व्यवस्था की जाएगी और संगीत के बीच लोग खानपान का आनंद उठा सकेंगे.निगम प्रशासन का कहना है कि आसपास हरियाली विकसित कर इस सड़क को और स्मार्ट बनाया जाएगा ताकि लोग परिवार संग आराम से समय बिता सकें. पहले वेंडरों को शिफ्ट किया गया है और अब सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा.

लाइट्स और म्यूजिक की होगी व्यवस्था

आने वाले दिनों में पटना म्यूजियम के पीछे की सड़क पर लाइट्स और म्यूजिक की खास व्यवस्था की जाएगी. रंग-बिरंगी लाइटों से सड़क को आकर्षक बनाया जाएगा, वहीं हल्के गानें के बीच लोग स्ट्रीट फूड का मजा ले सकेंगे. इस पहल का मकसद ऐसा माहौल तैयार करना है जहां लोग परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताकर खुश हो सकें.

मौर्यालोक से पैदल टहलते हुए पहुंच सकते हैं हैप्पी स्ट्रीट

नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने बताया कि यहां का माहौल ऐसा बनाया जाएगा जहां लोगों को सुकून और सुरक्षा के साथ बेहतर सुविधाएं मिलें. इसके लिए मौर्यालोक के पास स्मार्ट पार्किंग की व्यवस्था है, जहां वाहन खड़े कर लोग पैदल टहलते हुए हैप्पी स्ट्रीट तक पहुंच सकेंगे. पर्व-त्योहार के समय भी यहां खास इंतजाम किए जाएंगे.

पहले यहां लगती थीं दुकानें

पहले तारामंडल के पास स्ट्रीट फूड वेंडरों की दुकानें लगती थीं, जिससे वहां भीड़भाड़ और ट्रैफिक की समस्या बढ़ जाती थी. अब नगर निगम ने इन्हें शिफ्ट कर पटना म्यूजियम के पीछे जगह दी है, ताकि लोगों को सुविधाजनक माहौल में खाने-पीने का आनंद मिल सके और आसपास का इलाका भी व्यवस्थित रहे.

Also Read: Bihar News: बिहार के बच्चे बढ़ेंगे अब हाईटेक टेक्नोलॉजी की तरफ, स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे ये कोर्स

विज्ञापन
JayshreeAnand

लेखक के बारे में

By JayshreeAnand

कहानियों को पढ़ने और लिखने की रुचि ने मुझे पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. सीखने और समझने की इस यात्रा में मैं लगातार नए अनुभवों को अपनाते हुए खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. वर्तमान मे मैं धार्मिक और सामाजिक पहलुओं को नजदीक से समझने और लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन