Patna: पटना गोलीकांड के बाद होटल में रुके थे अपराधी! पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग गए, इस हवाई फायरिंग में हुआ बड़ा खुलासा
Published by : Anshuman Parashar Updated At : 26 May 2025 8:31 AM
Patna
Patna: पटना के बोरिंग कैनाल रोड पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद सनसनी फैल गई. अपराधी घटना को अंजाम देकर कदमकुआं के एक होटल में छिपे रहे, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गए. अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
Patna: पटना के बोरिंग कैनाल रोड पर शनिवार शाम हुई फायरिंग की घटना के बाद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस की जांच में पता चला है कि सभी संदिग्ध कदमकुआं इलाके के एक होटल में रुके थे, लेकिन पुलिस वहां पहुंचने से पहले वे फरार हो गए.
ADG पंकज दराद ने किया पीछा, लेकिन अपराधी बच निकले
इस मामले के वक्त, ADG लॉ एंड ऑर्डर पंकज दराद भी मौके पर मौजूद थे. उन्होंने फायरिंग करने वाले अपराधियों का करीब एक किलोमीटर तक पीछा किया, लेकिन वे GPO गोलंबर तक आते-आते भाग गए. पुलिस के अनुसार, फायरिंग का कारण मामूली विवाद था, लेकिन अपराधी मोहल्ले के लोगों को निशाना बनाकर फायरिंग कर रहे थे.
इंस्पेक्टर के बेटे से पूछताछ, भूमिका पर सस्पेंस
पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और रविवार को एक इंस्पेक्टर के बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की है. उसकी इस घटना में क्या भूमिका है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस लगातार जांच कर रही है. अभी तक गिरफ्तारी की आधिकारिक सूचना नहीं आई है.
Also Read: पटना फायरिंग कांड में दारोगा समेत छह पुलिसकर्मी सस्पेंड, ये लापरवाही पड़ गयी भारी…
पुलिस की लापरवाही पर कार्रवाई, 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड
फायरिंग के दौरान और बाद की कार्रवाई में पुलिस की चूक सामने आई है. इस कारण 10 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. मामले की जांच की जिम्मेदारी सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत को दी गई है. जांच रिपोर्ट के आधार पर और भी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










