ePaper

पटना: बैकटपुर से दीघा घाट तक हर सोमवार को बोट से होगी गश्ती, एसडीआरएफ की टीम रहेगी तैनात

Updated at : 24 Jul 2024 10:59 PM (IST)
विज्ञापन
patna news

पटना डीएम ने एसडीआरएफ के समादेष्टा को पत्र लिख कर उमानाथ घाट पर जवानों की प्रतिनियुक्ति के लिए पत्र लिखा है.

विज्ञापन

पटना जिले के बैकटपुर से दीघा घाट तक 19 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार को सुबह पांच बजे से एसडीआरएफ के जवान बोट से गश्ती करेंगे.घाटों पर मोटरबोट के साथ जवान व गोताखोर सभी संसाधन के साथ तैनात रहेंगे. एसडीआरएफ जवानों की इसको लेकर प्रतिनियुक्ति की गयी है. इस संबंध में डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने आदेश जारी किया है. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुगण काफी संख्या में बैकटपुर में गंगा नदी में स्नान कर गौरीशंकर मंदिर में जलाभिषेक करते हैं.

ये भी पढ़ें.. Wedding News: गया में चर्चे में है एक शादी, 70 साल का दूल्हा और 25 की दुल्हन…

साथ ही उमानाथ घाट, गाय घाट, भद्र घाट, महावीर घाट, कंगन घाट, एनआइटी घाट व दीघा घाट में श्रद्धालु स्नान करते हैं. स्नान करने के क्रम में श्रद्धालुओं के साथ कोई अप्रिय घटना नहीं हो, इस आपदा की आकस्मिकता से निबटने व राहत बचाव के लिए एसडीआरएफ की टीम तैनात की गयी है. बैकटपुर घाट, गायघाट से कंगन घाट, गाय घाट से एनआइटी घाट, मस्ताना घाट फतुहा व दीघा पाटीपुल घाट पर दो-दो मोटरबोट से जवान गश्ती करेंगे.

डीएम ने एसडीआरएफ के समादेष्टा को पत्र लिख कर उमानाथ घाट पर जवानों की प्रतिनियुक्ति के लिए पत्र लिखा है. बाढ़ के उमानाथ मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु के जलाभिषेक करने से उमानाथ घाट पर गंगा स्नान को लेकर काफी भीड़ होती है. उमानाथ घाट पर गंगा का जल स्तर बढ़ने से श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एक टीम तैनात रहेगी.

विज्ञापन
RajeshKumar Ojha

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन