Patna: करोड़ों की जमीन की खरीद से पड़ी निगरानी की नजर, इंजीनियर के करीबी ने ही दे ही सूचना और फिर...

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की जांच में पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता रवींद्र कुमार की एक-एक काली कमाई सामने आ गयी है. शुक्रवार को चली 11 घंटे की छापेमारी के बाद निगरानी ने सभी प्रकार की चल-अचल संपत्तियों को मिला कर कुल साढ़े चार करोड़ का आकलन किया है.
पटना: निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की जांच में पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता रवींद्र कुमार की एक-एक काली कमाई सामने आ गयी है. शुक्रवार को चली 11 घंटे की छापेमारी के बाद निगरानी ने सभी प्रकार की चल-अचल संपत्तियों को मिला कर कुल साढ़े चार करोड़ का आकलन किया है.
अब आने वाले एक दो दिनों में जाकर एक बार फिर से जमीन, बैंक अकाउंट का मौका- मुआयना कर मामले पर निगरानी अपनी विशेष रिपोर्ट तैयार करेगी. निगरानी के अफसरों ने बताया कि कार्यपालक अभियंता रवींद्र कुमार निगरानी की नजर में तब आये जब बीते एक-दो सालों में उन्होंने एक के बाद एक कर आठ जगहों पर जमीन की खरीद की.
पटना व आसपास के क्षेत्रों में करोड़ की कीमत वाली जमीन की खरीद पर किसी जानने वाले ने ही सूचना निगरानी को दी.इसके बाद निगरानी ने इसकी जांच करायी तो पता चला कि इंजीनियर ने अपने और अपनी पत्नी के नाम पर आठ जगहों पर जमीन की खरीद की है जिसकी कीमत एक करोड़ 23 लाख तीन हजार नौ सौ 48 है.
Also Read: Bihar Flood: बिहार के 86 प्रखंडों की 570 पंचायतें बाढ़ की चपेट में, 20 लाख से अधिक लोग प्रभावित
निगरानी ने कार्यपालक अभियंता और उसकी पत्नी के नाम से बरामद हुए सभी 15 बैंक खातों को फ्रीज करा दिया है. निगरानी के जांच अधिकारी डीएसपी ने बताया कि 15 बैंक खातों में कुल 53 लाख मिला था. इसमें सभी खाते पटना जिलों के बैंक के ही हैं. गांधी मैदान, एसकेपुरी, एग्जीविशन रोड स्थित एसबीआइ और पीएनबी सहित सभी बैंकों के खातों को फ्रीज करने के लिए निगरानी की ओर से बैंक ब्रांच को निर्देश भेजा जा चुका है.
कार्यपालक अभियंता वर्ष 2004 से सरकारी सेवा में हैं. लेकिन, निगरानी की जांच में जितनी भी संपत्ति आयी है. उसमें अधिकांश तीन से पांच वर्षों के दौरान ही बनायी गयी है. ऐसे में अगर जांच का दायरा बढ़ता है तो कार्यपालक अभियंता की अवैध संपत्ति के राज आगे भी खुल सकते हैं.
कार्यपालक अभियंता पर निगरानी ने केस दर्ज कर लिया है. अब आगे दो माह के भीतर बरामद संपत्तियों को लेकर जवाब देना होगा. अभियंता को बताना होगा कि संपत्ति का स्रोत क्या है. इसमें असफल होने पर निगरानी अनुसंधान को आगे बढ़ाते हुए चार्जशीट करेगी.
POSTED BY: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




