जिस जेपी गंगा पथ पर किया मर्डर! वहीं गोली मारकर पुलिस ने गिराया, पटना में एनकाउंटर की पूरी कहानी जानिए

Published by : ThakurShaktilochan Sandilya Updated At : 26 Jun 2025 7:13 AM

विज्ञापन

पुलिस की गोली से जख्मी राजा और बरामद हथियार

Patna Encounter: पटना में हत्या के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में गोली मारी है. बुधवार को नीलेश मुखिया हत्याकांड के आरोपी की हत्या मामले में पुलिस ने धरपकड़ की. लेकिन आरोपी ने फरार होने के लिए पुलिस पर गोली चला दी तो जवाबी फायरिंग में जख्मी हो गया.

विज्ञापन

पटना में चर्चित निलेश मुखिया हत्याकांड के अभियुक्त मो. शाहनवाज की हत्या जेपी गंगा पथ पर की दी गयी थी. शाहनवाज अपने एक केस के सिलसिले में कोर्ट जा रहा था. घात लगाए बदमाशों ने उसे गंगा पथ पर गोलियों से छलनी कर दिया था. शाहनवाज की हत्या में जिस मो. रजा का हाथ था उसे बुधवार को पटना पुलिस के एनकाउंटर में गोली लगी है. संयोग कुछ ऐसा है कि रजा को पुलिस की गोली भी जेपी गंगा पथ पर ही लगी.

फरार चल रहा था राजा

जेपी गंगा पथ पर पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश में मो. रजा उर्फ राजा ने पुलिस पर गोली चला दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की और राजा की पैर में पुलिस की गोली लगी. मिली जानकारी के अनुसार, शाहनवाज के हत्यारोपित मो. रजा फरार था.

ALSO READ: पटना में इंस्टाग्राम पर बने ब्वॉयफ्रेंड ने किशोरी की लूटी इज्जत, तीन दोस्त भी कई महीनों तक करते रहे सामूहिक दुष्कर्म

जेपी गंगा पथ पर एनकाउंटर

पुलिस को जानकारी मिली कि वो वह स्कूटी से गांधी मैदान होते हुए जेपी गंगा पथ की ओर आ रहा था. पुलिस ने उसे डाबंगला चौराहे के पास ही पकड़ लिया. उसे सुल्तानगंज थाने लेकर पुलिस जा रही थी. इसी दौरान जेपी गंगा पथ पर आयुक्त कार्यालय के पास बने अंडरपास के पास वो भागने का प्रयास करने लगा.

जूते से पिस्टल निकालकर पुलिस पर कर दी फायरिंग

पुलिस की गाड़ी धीमी हुई तो राजा बाहर कूद गया. अपने जूते में उसने हथियार छिपाकर रखा था. उसी पिस्टल से उसने पुलिस पर फायर शुरू कर दिया. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की. गोली राजा के पैर में लगी. उसे जख्मी हालत में पकड़ लिया गया.

नीलेश मुखिया हत्याकांड के आरोपी का हुआ था मर्डर

संयोग ऐसा है कि जेपी गंगा पथ पर ही शाहनवाज की भी हत्या हुई थी. शाहनवाज पाटलिपुत्र थाने के कुर्जी मोड़ पर हुए नीलेश मुखिया हत्याकांड का आरोपी था. उसकी हत्या के आरोपी शाहनवाज को भी गोली मारी गयी थी. सुल्तानगंज थाने में केस दर्ज हुआ था. इसी मामले में पुलिस राजा को कई दिनों से खोज रही थी.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन