पटना में तैयार ड्रग वेयर हाउस अब भी बंद, जमीन पर रखी जा रहीं सरकारी दवाइयां

Updated:
विज्ञापन
AI द्वारा बनाया गया सांकेतिक तस्वीर

AI द्वारा बनाया गया सांकेतिक तस्वीर

Patna Drug Warehouse : पटना में गुरु गोविंद सिंह अस्पताल परिसर में बना अत्याधुनिक ड्रग वेयर हाउस अभी तक चालू नहीं हो सका है. बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. वेयर हाउस बंद होने के कारण दवाओं को जमीन पर रखना पड़ रहा है, जिससे उनकी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं.

विज्ञापन

Patna Drug Warehouse : पटना में सरकारी अस्पतालों में दवाओं के सुरक्षित भंडारण और समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बीएमएसआईसीएल ने गुरु गोविंद सिंह अस्पताल परिसर में अत्याधुनिक ड्रग वेयर हाउस का निर्माण कराया है. भवन पूरी तरह तैयार होने के बावजूद अब तक इसका संचालन शुरू नहीं हो सका है.

जगह की कमी से जमीन पर रखी जा रही दवाइयां

वेयर हाउस चालू नहीं होने के कारण दवाओं की खेप अब भी जिला स्वास्थ्य समिति परिसर में उतारी जा रही है. पर्याप्त जगह नहीं होने से दवाओं के कार्टन जमीन पर रखने की नौबत आ रही है. इससे दवाओं के सुरक्षित भंडारण और गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

तीन जुलाई को भेजा गया था हस्तांतरण का पत्र

बीएमएसआईसीएल के उपमहाप्रबंधक (परियोजना) ने 3 जुलाई 2026 को सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, पटना को पत्र भेजकर ड्रग वेयर हाउस का हस्तांतरण लेने और जल्द संचालन शुरू कराने का अनुरोध किया था.

स्थायी बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया अंतिम चरण में

पत्र में बताया गया है कि ड्रग वेयर हाउस का निर्माण स्वीकृत मानकों के अनुरूप पूरा हो चुका है और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं भी कर ली गई हैं. फिलहाल केवल स्थायी विद्युत कनेक्शन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. इसके पूरा होते ही वेयर हाउस के संचालन का रास्ता साफ हो सकता है.


विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन