पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से लूट का CCTV फूटेज देखिए, 4 बदमाशों ने हथियार के दम पर कैसे उड़ाए लाखों के जेवर

Updated:
विज्ञापन
patna loot cctv footej

ज्वेलरी शॉप लूट का सीसीटीवी फूटेज

Patna Crime News: दानापुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट की वारदात से हड़कंप मच गया. बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर लाखों के जेवरात लूटे और फायरिंग करते हुए फरार हो गए. जिसका CCTV फूटेज सामने आया है.

विज्ञापन

Patna Crime News: पटना के दानापुर थाना में मंगलवार को दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट की बड़ी वारदात सामने आई है. आरपीएस काली मंदिर रोड स्थित वैष्णवी ज्वेलर्स में चार बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर करीब चार लाख रुपये के सोने के जेवरात लूट लिए और फायरिंग करते हुए फरार हो गए. जिसका CCTV फूटेज भी सामने आया है.

ग्राहक बनकर घुसे, फिर शुरू की लूट

मंगलवार दोपहर करीब 2-3 बजे के बीच दो बाइक पर सवार चार युवक ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुए. इनमें दो ने हेलमेट और दो ने मास्क पहन रखा था. दुकान में घुसते ही बदमाशों ने हथियार निकाल लिए और लूटपाट शुरू कर दी. उन्होंने काउंटर का शीशा तोड़कर सोने के जेवरात लूटे और गोदरेज में रखे आभूषण भी अपने साथ ले गए. इसके अलावा करीब 5 हजार रुपये नकद भी लूट लिए.

विरोध करने पर दुकानदार को मारा, फायरिंग कर भागे

लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने दुकानदार सुमन को पिस्तौल के बट से सिर पर मारकर घायल कर दिया. जाते-जाते अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग की और आरपीएस इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर फरार हो गए.

दुकान में मौजूद थीं महिला ग्राहक

घटना के समय दुकान में दो महिला ग्राहक भी मौजूद थीं, जिससे इलाके में और दहशत फैल गई. सभी बदमाश नकाब पहने हुए थे, जिससे उनकी पहचान मुश्किल हो रही है.

पुलिस जांच में जुटी, CCTV खंगाले जा रहे

घटना की सूचना मिलते ही रूपसपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

हाल ही में हुई थी कार चोरी

स्थानीय लोगों के मुताबिक, चार दिन पहले इसी इलाके से एक टाटा नेक्सन कार चोरी हुई थी. इस मामले में भी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिससे इलाके में बढ़ते अपराध को लेकर चिंता बढ़ गई है. बताया जा रहा है कि घटना के वक्त सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ढिबरा मोड़ एटीएम लूट की जांच में व्यस्त थे, उसी दौरान बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दे दिया.

Also Read: ‘तहरा जईसन केहू नईखें…’, मांझी ने नीतीश की तारीफ में गढ़े कसीदे, कहा- आप ही के मार्गदर्शन में चलेगा बिहार

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन