Patna Crime: युवक की ईंट पत्थर से कूचकर हत्या, शव नाला में फेंका

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
patna

patna crime

Patna Crime: सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है. शव को पोस्टमार्टम के लिए नांलदा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है.

विज्ञापन

Patna Crime: पटना सिटी. खाजेकला थाना क्षेत्र के पश्चिम दरवाजा मोर्चा स्थित पश्चिम सिटी मोट नाला किनारे हत्या कर फेंके गये पुलिस ने बरामद किया है. बदमाशों ने ईंट पत्थर से कूच हत्या की और शव को फेंक फरार हो गये. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है. शव को पोस्टमार्टम के लिए नांलदा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. मृतक युवक शुभम कुमार है, जो आलमगंज थाना क्षेत्र के बेलवरगंज सिंधुआ टोली मुहल्ला का रहने वाला है.

हत्या की वजह स्पष्ट नहीं

घटना के संबंध में पश्चिम दरवाजा टमटम पड़ाव में पूजा-पाठ सामग्री की दुकान चलाने वाले पिता ने बताया कि गुरुवार की देर रात वो घर नही आया, तब शुभम की खोजबीन शुरू की, इसी बीच पता चला कि नाला के पास युवक को मारपीट कर लहुलुहान कर छोड़ दिया गया. इसके बाद परिवार और मुहल्ले के लोग नाला किनारे रात को ही खोजबीन की, तब शव मिला. फिर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन आरंभ की. थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है. पुलिस मामले मे छानबीन कर रही है.

Also Read: Bihar News: बिहार ने 20 वर्षों में ऊर्जा के क्षेत्र में रचा इतिहास, उत्पादन क्षमता में की 7 गुना वृद्धि

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन