पटना में कंबल में लिपटी मिली 10 साल की बच्ची की डेड बॉडी, शरीर पर मिले चोट के निशान

Published by :Preeti Dayal
Published at :23 Apr 2026 12:05 PM (IST)
विज्ञापन
Patna Crime News Dead body 10 year old girl found

घटना से जुड़ी तस्वीर

Patna Crime News: पटना में गुरुवार की सुबह 10 साल की बच्ची की डेड बॉडी मिली. पुलिस के मुताबिक, बच्ची के शरीर और सिर पर चोट के निशान हैं. इस घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है. फिलहाल, पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है.

विज्ञापन

Patna Crime News: पटना के बाइपास थाना इलाके में कंबल में लिपटी हुई एक बच्ची की डेड बॉडी मिली. 10 साल की बच्ची रोशनी कुमारी बाहरी बेगमपुर मुहल्ला की रहने वाली थी. उसकी डेड बॉडी घर से महज 500 मीटर की दूरी पर ही एक गली में मिली. डेड बॉडी मिलने की सूचना पाते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई.

बच्ची के परिजन ने क्या बताया?

बच्ची के चाचा पहाड़ी यादव ने बताया कि बुधवार की सुबह छह बजे बच्ची स्कूल जाने के लिए स्कूल ड्रेस पहनकर तैयार थी. लेकिन इससे पहले वह पड़ोस के घर में दूध देने के लिए गई. इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी. काफी खोजबीन के बाद भी बच्ची का कुछ पता नहीं चल पाया. इसके बाद बाइपास थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई.

जांच-पड़ताल के बीच मिली डेड बॉडी

पुलिस के साथ-साथ परिवार के लोग भी बच्ची की खोजबीन में जुटे थे. इसी दौरान रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया. ऐसे में आज (गुरुवार) सुबह बच्ची की लाश मिली. सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी 2 डॉ. गौरव कुमार और थानाध्यक्ष रणजीत कुमार पहुंचे. इसके बाद वे मामले की छानबीन में जुट गए.

घटना के बारे में पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस ने बताया कि बच्ची के शरीर और सिर पर चोट के निशान हैं. मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वॉयड की टीम को बुलाया गया है, जो जांच पड़ताल कर रही है. लाश का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेजा गया. डीएसपी ने बताया कि घटना से जुड़े हर एक पहलु पर जांच-पड़ताल की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा होगा.

(अमिताभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

Also Read: 6 मई को उठने वाली थी बिटिया की डोली, इससे पहले लाखों के गहने ले उड़े चोर, 3 घरों को खंगाला

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन