Patna Crime: पटना में मास्टरमाइंड कल्लू समेत पूरा गिरोह धराया, इंस्टाग्राम पर चलाता था गैंग पेज

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 27 Jul 2025 7:18 PM

विज्ञापन

सिटी एसपी पश्चिमी भानू प्रताप सिंह

Patna Crime: दानापुर और दीदारगंज थाना क्षेत्रों में दो बड़ी आपराधिक घटनाओं ने पटना की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक ओर पुलिस और एसटीएफ ने डकैती की साजिश रच रहे पांच अपराधियों को हथियारों के साथ पकड़ा, वहीं दूसरी ओर पिकअप चालक को बंधक बनाकर 10 लाख का सामान लूट लिया गया.

विज्ञापन

Patna Crime: दानपुर नगर क्षेत्र में घर व बैंक में डकैती की बड़ी वारदात देने के पहले पुलिस व एसटीएफ के हत्थे पांच शातिर अपराधी चढ़ गये. गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, मैगजीन, 11 गोली व तीन मोबाइल बरामद किया गया है. गिरफ्तार साहिल कुमार, रोहित कुमार उर्फ कल्लू, राज कुमार, गोलू कुमार व रोशन कुमार चौक थाना पटना के निवासी हैं. गिरोह के मास्टरमाइंड कल्लू एसपी उर्फ रोहित कुमार इंस्टाग्राम पर एक पेज चलाता है.

सिटी एसपी ने क्या बताया

सिटी एसपी पश्चिमी भानू प्रताप सिंह ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि पटना पुलिस व एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली कि अपराधी दानापुर थाना क्षेत्र में एक घर व बैंक में डकैती की योजना बना रहे हैं. सूचना पर एसएसपी ने सिटी एसपी के नेतृत्व में पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त विशेष टीम गठित की गयी. टीम ने छापेमारी कर डकैती की साजिश रचते पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है कि बेऊर जेल में बंद अपने साथी के कहने पर डकैती की साजिश रच रहे थे.

गिरफ्तार अपराधियों ने एक ऐसे घर को टारगेट बनाया था, जहां बुजुर्ग दंपती रहते हैं और उनके परिजन विदेश में हैं. विरोध करने पर बुजुर्ग की हत्या करने की मंशा थी. गिरफ्तार रोहित उर्फ कल्लू एसपी पर चौक थाना और जक्कनपुर थाना में मामला दर्ज है. गिरफ्तार साहिल, रोहित, राज, गोलू व रोशन से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

चालक को बंधक बना पिकअप वैन पर लोड 10 लाख का सामान लूटा

बाइक सवार बदमाशों ने पिकअप वैन के चालक को बंधक बना कर लगभग दस लाख रुपये का पिकअप वैन पर लदा सामान लूट लिया. घटना दीदारगंज थाना क्षेत्र में घटी है. पुलिस ने चालक के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले में छानबीन शुरू की है.

दर्ज शिकायत में पटना जिला के सालिमपुर थाना के अलीपुर गांव निवासी पिकअप वैन के चालक सह मालिक चंदन कुमार उर्फ कुमार गौरव ने पुलिस को बताया है कि लॉजस्टिक एंड डिस्ट्रीब्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का माल पिकअप पर लोड कर 19 जुलाई की देर रात निकला. गाड़ी पर लगभग 10 लाख रुपये के ब्रश पेस्ट समेत अन्य सामग्री लोड थे.

चालक ने बताया कि गाड़ी को लेकर रास्ते में पंप पर पेट्रोल लेने के बाद कोठिया मठ रोड पर गाड़ी लेकर लोहा फैक्ट्री के आगे पहुंचा, तो देखा कि दो बाइक पर सवार चार अपराधी पिस्टल लेकर पिकअप को चारों तरफ से घेर लिया. इसके बाद गाड़ी से उतार कर मुझे बंधक बना लिया.

साथ ही गाड़ी की चाबी, पर्स और मोबाइल भी ले लिया और तीन युवक हथियार के बल पर बाउंड्री के अंदर ले गये. जबकि एक व्यक्ति गाड़ी लेकर चला गया. इसी बीच मेरे मोबाइल से नौ हजार पांच सौ रुपये का ट्रांसफॉर्मर ऑनलाइन किया. पास में रहे 1500 रुपये नकद छीन लिया. मोबाइल का सिम तोड़ कर फेंक दिया.

इसी बीच लगभग डेढ़ घंटे बाद गाड़ी खाली कर और मोबाइल उसी जगह पर वापस लौटाया. इसके बाद हाथ में पिस्टल लिये धमकाते हुए कहा कि सीधे चले जाओ, पीछे की तरफ देखा और आया तो गोली मार देंगे.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 18 जिलों में आंधी-तूफान चलने के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन