पटना में सरेराह ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की गोली मारकर हत्या

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
bihar crime news

सांकेतिक तस्वीर

Patna City Murder: सरे राह हुई अपराधियों की इस फायरिंग में शंकर वर्मा की मौत हो गयी. शंकर वर्मा को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गयी. हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात कही जा रही है.

विज्ञापन

Patna City Murder: पटना सिटी. सुलतानगंज थाना क्षेत्र के रानी घाट के समीप रविवार की सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. सरे राह हुई अपराधियों की इस फायरिंग में शंकर वर्मा की मौत हो गयी. शंकर वर्मा को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गयी. हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात कही जा रही है. शंकर वर्मा खुद भी आपराधिक चरित्र का था.

गाड़ी साफ करते वक्त आ धमके अपराधी

घाटना के संबंध मे बताया जाता है कि शंकर वर्मा रविवार की सुबह अपने घर से बाहर निकल कर गाड़ी ठीक करा रहा था. इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने उसे घेर कर लिया. जब तक वो कुछ समझ पाता अपराधियों ने उसपर ताबड़तोड़ गोली बरसा दी. इससे वो जख्मी हो कर गिर गया. फायरिंग के बाद सभी अपराधी हथियार लहराते फरार हो गये. मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने तत्काल उपचार के लिए शंकर वर्मा को अस्पताल लेकर गये. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

Also Read: दरभंगा एयरपोर्ट का टर्मिनल-टू होगा री-अरेंज्ड, बढ़ेगा वेंटिग एरिया, देखें नया लुक

जांच में जुटी पुलिस

इसी बीच, सूचना पाकर मौके पर पहुंची सुलतानगंज थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. मौके पर तकनीकी सेल और एफएसएल की टीम को बुलाया गया है. आसपास में लगे सीसीटी फुटेज भी खंगाला जा रहा है. एएसपी शरथ आरएस ने बताया पुरानी अदावत मे हत्या की घटना हुई है. एएसपी के अनुसार मृतक के खिलाफ एक दर्जन से अधिक अपराधिक मामले दर्ज है.

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन