बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड का एक साल का रिपोर्ट कार्ड जारी, मध्यमा परीक्षा में छात्रों की संख्या दोगुनी के करीब
सांकेतिक तस्वीर
Patna News: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा ने अपने कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर रिपोर्ट कार्ड जारी किया. उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 की मध्यमा परीक्षा में छात्रों की संख्या 13,241 से बढ़कर करीब 24 हजार पहुंच गई है. बोर्ड ने पहली बार अपनी वेबसाइट विकसित कर ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा परिणाम जारी करने की व्यवस्था शुरू की.
Bihar News: (अमृता सिंह की रिपोर्ट)
बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा ने अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर सोमवार को बोर्ड का रिपोर्ट कार्ड जारी किया. उन्होंने कहा कि पिछले एक साल के दौरान संस्कृत शिक्षा के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं.
मध्यमा परीक्षा में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
अध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2026 की मध्यमा परीक्षा में परीक्षार्थियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है. पिछले वर्ष जहां 13,241 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वहीं इस वर्ष करीब 24 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी. पिछले आठ वर्षों में यह सबसे बड़ी वृद्धि मानी जा रही है.
पहली बार बनी बोर्ड की वेबसाइट
उन्होंने कहा कि पहली बार बोर्ड की अपनी सरकारी वेबसाइट तैयार की गई, जिसके माध्यम से ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा परिणाम जारी किए गए. इसके अलावा मध्यमा परीक्षा का परिणाम रिकॉर्ड 27 दिनों में प्रकाशित किया गया. साथ ही पहली बार पूरक परीक्षा का भी सफलतापूर्वक आयोजन कराया गया.
नई शिक्षा नीति के अनुरूप बदलाव
बोर्ड ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पाठ्यक्रम में बदलाव किए हैं. आने वाले समय में राज्य के 40 संस्कृत विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा. इन विद्यालयों में कंप्यूटर लैब, डिजिटल पुस्तकालय और आधुनिक शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.
एआई आधारित शिक्षा पर जोर
मृत्युंजय कुमार झा ने बताया कि संस्कृत शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए एआई आधारित शिक्षा प्रणाली और भाषा प्रयोगशालाएं विकसित करने की योजना पर काम किया जा रहा है.
रोजगारोन्मुखी बनेगी संस्कृत शिक्षा
उन्होंने कहा कि संस्कृत शिक्षा को रोजगारोन्मुखी और तकनीक आधारित बनाकर बिहार को इस क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.
ALSO READ: पटना न्यू बाईपास पर तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










