ePaper

पटना के बेऊर जेल सुपरिटेंडेंट विधु कुमार सस्पेंड, आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक्शन

Updated at : 23 Jan 2025 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
Beur Jail

Beur Jail

Jail Superintendent: गृह विभाग (कारा) ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. ईओयू ने इसी महीने के पहले हफ्ते में उनके सरकारी आवास, कार्यालय और पैतृक आवास पर छापेमारी की थी.

विज्ञापन

Jail Superintendent: पटना. बिहार की राजधानी पटना के बेऊर जेल के अधीक्षक विधु कुमार को निलंबित कर दिया गया है. आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोपित विधु कुमार पर ईओयू की जांच के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई है. गृह विभाग (कारा) ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. ईओयू ने इसी महीने के पहले हफ्ते में उनके सरकारी आवास, कार्यालय और पैतृक आवास पर छापेमारी की थी.

जेल अधीक्षक के विरुद्ध आरोप पत्र गठित

जानकारी के मुताबिक निलंबन अवधि में विधु कुमार का मुख्यालय बक्सर केंद्रीय कारा निर्धारित किया गया है. विभाग ने निलंबित जेल अधीक्षक के विरुद्ध आरोप पत्र गठित कर विभागीय कार्रवाई संचालित करने का निर्देश दिया है. उन पर करोड़ों की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. आर्थिक अपराध इकाई के जरिए बीते चार जनवरी को विधु कुमार के विभिन्न ठिकानों पर आय से अधिक मामलों में एफआईआर दर्ज करने के बाद छापामारी की थी. इस संदर्भ में आर्थिक अपराध थाना काण्ड सं0-01/25, दिनांक-03.01.2025 दर्ज किया गया है. इनके जरिए कुल-146% अप्रत्यानुपातिक धर्नाजन से संबंधित सबूत ईओयू को मिले हैं, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है.

पहले भी लग चुके हैं कई गंभीर आरोप

छह महीने पहले ही बिहार कारा सेवा के अधिकारी डॉ. विधु कुमार की पटना के बेऊर केंद्रीय कारागार में पदस्थापना हुई थी. अह उन पर करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति का आरोप लगा है. ईओयू को छापामारी में कई अहम दस्तावेज और सबूत मिले थे. बेऊर जेल अधीक्षक बनने से पहले विधु कुमार पूर्णिया, मधुबनी और कटिहार जेल में भी अधीक्षक के पद पर रह चुके हैं. उस दौरान भी उन पर कई गंभीर आरोप लगे थे.

Also Read: एक माह में तीन एनकाउंटर, चार अपराधी ढेर, नये डीजीपी के आते ही बिहार पुलिस ने बदले तेवर

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन