पटना-आरा मुख्य नहर का होगा कायाकल्प, सफाई का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
पटना-आरा मुख्य नहर का होगा कायाकल्प, सफाई का निर्देश

राज्य के धान के कटोरे की जमीन की सिंचाई के लिए मुख्य रूप से महत्वपूर्ण पटना और आरा मुख्य नहर को करीब 84.5 किमी लंबाई में बेहतर बनाया जायेगा और इसका कायाकल्प होगा.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

राज्य के धान के कटोरे की जमीन की सिंचाई के लिए मुख्य रूप से महत्वपूर्ण पटना और आरा मुख्य नहर को करीब 84.5 किमी लंबाई में बेहतर बनाया जायेगा और इसका कायाकल्प होगा. इस योजना से रोहतास, भोजपुर, कैमूर, बक्सर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद और पटना जिला के दर्जनों गांव के किसानों को लाभ होगा. इस संबंध में जल संसाधन विभाग ने निर्णय लिया है और डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इसका काम पूरा होने पर आठ जिलों में करीब 47352.76 लाख हेक्टेयर जमीन की सिंचाई क्षमता बढ़ जायेगी. सूत्रों के अनुसार पटना-आरा मुख्य नहर के साथ ही इससे जुड़ी करीब पांच सौ किमी तक लंबी वितरणियों को भी बेहतर बनाया जायेगा. इसके तहत गाद की सफाई की जायेगी. इसकी लाइनिंग ठीक की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन