पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल में दोनों तरफ 32-32 चेकइन काउंटर, बीच में होगी फ्रिक्सिंग, दिखेगा भव्य नजारा

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 23 May 2025 6:10 AM

विज्ञापन

Patna Airport New Terminal Building

Patna Airport: पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों का सामान लाने के लिए बने चार कन्वियर बेल्ट अराइवल सेक्शन भी डिपार्चर सेक्शन की तरह बेहद विशाल और भव्य है. यहां यात्रियों का विमान से सामान लाने के लिए चार कन्वियर बेल्ट बने हैं. साथ ही अपने सामान आने का इंतजार करने वाले यात्रियों के लिए हॉल में दो जगह बड़ी संख्या में कुर्सियां भी लगी हैं ताकि वो बैठकर सामान का इंतजार कर सकें.

विज्ञापन

Patna Airport, अनुपम कुमार: पटना एयरपोर्ट के नवनिर्मित टर्मिनल से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को ऊपरी तल्ले पर बनाये गये डिपार्चर सेक्शन में प्रवेश के साथ ही बेहद भव्य नजारा दिखेगा. विशाल डिपार्चर हॉल के दोनों तरफ 32-32 चेकइन काउंटर बनाये गये हैं. जबकि बीच में फ्रिक्सिंग होगी. इसके लिए कतार में खाली छोड़े गये जगह के थोड़ा पीछे पांच मेटल डिटेक्टर मशीन लगाये गये हैं और वहीं बगल में बैगेज एक्सरे मशीन भी लगायी गयी है ताकि फ्रिक्सिंग के दौरान यात्रियों के हैंड बैगेज की भी तलाशी ली जा सके.

यात्रियों को नहीं होगी परेशानी

पटना एयरपोर्ट पर कुल 64 चेक इन काउंटर लगाये गये हैं. चेक इन काउंटर की अधिक संख्या के कारण 200 तक फ्लाइट ऑपरेशन होने पर भी पटना एयरपोर्ट पर डिपार्चर के लिए यात्रियों को लंबी लाइन में नहीं लगाना होगा और इसके कारण परेशानी भी नहीं उठानी पड़ेगी.

एक ही एयरोब्रिज से यात्रियों का होगा आना और जाना

हालांकि बेहद आसान और सुविधाजनक चेक इन के बावजूद यात्रियों की बोर्डिंग उतनी आसान नहीं होगी. इसकी वजह उद्घाटन के समय एक ही एयरोब्रिज का तैयार होना है. पांच में से चार एयरोब्रिज का निर्माण वर्तमान टर्मिनल भवन की जमीन पर होने के कारण अभी शुरू नहीं की जा सकी है.

नये टर्मिनल भवन के पूरी तरह चालू हो जाने के बाद वर्तमान टर्मिनल भवन को ढहा कर उसकी जगह इनका निर्माण होगा. लिहाजा इनके निर्माण में अभी दो-तीन महीने का समय और लगेगा. तब तक एक ही एयरोब्रिज से आने जाने के कारण यात्रियों को थोड़ी असुविधा होगी. वर्तमान टर्मिनल भवन में केवल एक कन्वियर बेल्ट लगा है. इसप्रकार कन्वियर बेल्ट की संख्या चार गुना होने से यात्रियों को अपने सामान के लिए अधिक इंतजार नहीं करना होगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अराइवल हॉल में प्रवेश के साथ ही दिखती छठ की पेंटिंग

विमान से उतरने के बाद अराइवल हाॅल में आते ही यात्रियों की नजर सबसे पहले सामने दीवार पर बनाये गये छठ की पेंटिंग पर पड़ेगी जिसमें अर्घ देने वाले छठव्रतियों के समूह को दर्शाया गया है. मधुबनी पेंटिंग भी बीच के दीवारों पर बनाये गये हैं और भगवान बुद्ध भी पेंटिंग में दर्शाये गये हैं जो न केवल बेहद आकर्षक लगता है बल्कि बिहार के समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक भी देता है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: बिहर के इन 27 जिलों में 2 दिन होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन