Patna News: छोटे भाई की बारात निकलने से पहले बड़े भाई की उठी अर्थी, परिवार में पसरा मातम
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 07 Feb 2025 9:54 AM
बाइक सवार पर पलटा पिकअप
Patna Accident News: पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर गुरुवार को तेज रफ्तार लोडेड पिकअप वैन के चालक ने संतुलन खो दिया और बाइक पर पलट गया. जिससे बाइक पर सवार युवक की दबने से मौत हो गई.
Patna Accident News: पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर गुरुवार को तेज रफ्तार लोडेड पिकअप वैन के चालक ने संतुलन खो दिया. जिससे पिकअप वैन पटल गया. इस हादसे में वैन के साथ किनारे चल रहे बाइक चला रहे युवक और बाइक पर सवार उसके बहनोई दोनों दब गए. मृतक की पहचान खुसरूपुर के नीमतल मोहल्ला निवासी अर्जुन चौधरी के 25 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में की गई है. वहीं 22 वर्षीय उसका बहनोई रवि कुमार गंभीर रूप से घायल है.
घटना दौदारगंज थाना क्षेत्र के सुकुलपुर के पास सोनावां पुल से थोड़ा आगे फोरलेन पर घटी है, यातायात व दीदारगंज पुलिस ने बताया कि जख्मी को एनएमसीएच से पीएमसीएच रेफर किया गया है. हादसा के बाद वहां पर कुछ देर के लिए वाहनों का परिचालन वनवे हो गया, जिससे जाम की स्थिति बनी.
रफ्तार तेज होने की वजह से पलटा पिकअप
सूचना मिलते ही मौके पर दीदारगंज थाना की पुलिस पहुंची और क्रेन से पलटे पिकअप को हटाया. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पिकअप वैन को जब्त कर लिया गया है. वाहन का चालक वाहन छोड़ फरार है. स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार पिकअप अचानक पलट गया, जिससे बाइक सवार को संभलने का मौका नहीं मिला और बाइक के साथ दब गये. मृतक सूरज के तीन बच्चे हैं, घर में सभी का रो-रो कर हाल खराब था.
Also Read: क्या राजनीति में एंट्री मारेंगे शिवदीप लांडे? उनकी ये लेटेस्ट पोस्ट ने मचाई हलचल…
जहानाबाद जानी थी बारात, सजायी गयी थी कार
परिजनों ने बताया कि छोटे भाई दीपक की शादी थी. इसी वजह से बड़ा भाई सूरज बहनोई रवि के साथ पटाखा और शादी से जुड़े कुछ सामान की खरीदारी करने के लिए खुसरूपुर से पटना आया था. यहां से खरीदारी कर दोनों बाइक से लौट रहे थे. तभी हादसा हो गया. परिजनों की मानें तो जहानाबाद बारात जानी थी. इसके लिए कार भी सजायी गयी था. परिवार वालों को दोनों के वापस आने का इंतजार था. इसी बीच परिजनों को हादसे की खबर मिली. हादसे के बाद शादी के घर मातम पसर गया. मुहल्ले में सन्नाटा छा गया, उधर, जहानाबाद में लड़की के घर भी मातम छा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










