अब पटना जंक्शन वाली सुविधा पाटलिपुत्र जंक्शन पर भी, एक साथ इतनी गाड़ियों को हो सकेगी पार्किंग

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 23 Sep 2025 9:04 PM

विज्ञापन

पाटलिपुत्र जंक्शन

Patna: दानापुर मंडल के पाटलिपुत्र जंक्शन का कायाकल्प जल्द होने जा रहा है. अमृत भारत प्रोजेक्ट के तहत यहां करीब 500 वाहनों की नई पार्किंग व्यवस्था होगी. साथ ही ग्राउंड फ्लोर पर टिकट काउंटर, वेटिंग रूम और टॉयलेट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी. मेन रोड से सीधे पार्किंग तक पहुंचने में आसान होगी.

विज्ञापन

Patna: दानापुर मंडल के पाटलिपुत्र जंक्शन की सूरत अब जल्द बदलने वाली है. अब पाटलिपुत्र जंक्शन को भी अमृत भारत योजना में शामिल कर दिया गया है. इसके तहत अब पाटलिपुत्र जंक्शन पर करीब 500 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी. वर्तमान में पार्किंग में एक साथ करीब 100 या 150 के आसपास वाहन खड़े हो पाते हैं. हालांकि अब पटना जंक्शन के पास 1250 से 1500 वाहन पार्क होने के लिए विकास किया जायेगा.

कितने दिन में होगा कायाकल्प

अमृत भारत योजना के तहत बनने जा रहे पाटलिपुत्र जंक्शन के ग्राउंड फ्लोर पर भी यात्री सुविधाएं सफर करने वाले यात्रियों को मिलेंगी. पार्किंग के लिए अलग से ग्राउंड फ्लोर की भी व्यवस्था रहेगी, जहां भूमितल पर अलग से वाहन खड़े हो सकेंगे. यात्रियों को आसपास में ही जनरल टिकट घर, इंक्वायरी, प्रतीक्षालय, पे एंड यूज टॉयलेट रिजर्वेशन काउंटर की सुविधा भी मिलेगी. सब कुछ ठीक ठाक रहा, तो अगले दो माह के अंदर पाटलिपुत्र का कायाकल्प हो जायेगा.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मेन सड़क से सीधे पार्किंग तक पहुंचेंगे

मेन रोड से पाटलिपुत्र जंक्शन को जाने वाली सड़क अभी बमुश्किल 18 से 20 फुट की है. आने वाले समय में अब इस रोड को टू लेन व बीच में डिवाइडर करने की योजना बनायी गयी है, ताकि वाहनों का जाम न लगे और मेन सड़क से तुरंत पार्किंग में वाहन खड़ी हो सके. जानकारों का कहना है कि अगर पार्किंग विकसित होती है, तो मेन रोड साइड पर दुकान और कॉलोनियों के सड़क पर लगने वाले वाहन नहीं दिखेंगे. आसानी से नयी पार्किंग में ही सभी वाहन पार्क हो जायेंगे.

इसे भी पढ़ें: क्या चिराग पासवान की वजह से NDA में फंसा है सीट बंटवारे पर पेंच, इन 5 सीटों पर ठोक रहे दावा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन